फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: 97.75 percent voting in MLC elections, voter's decision closed in the ballot box

कानपुर देहात : एमएलसी चुनाव में 97.75 फीसदी मतदान, मतपेटी में बंद हुआ मतदाताओं का फैसला

Sun, 10 Apr 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: 97.75 percent voting in MLC elections, voter's decision closed in the ballot box
पुखरायां नगर पालिका में मतदान के बाद मौजूद कैबिनेट मंत्री राकेश सचान। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
फोटो संख्या-09एकेबीपी- 30 झींझक ब्लॉक मतदान केेंद्र पर मत डालते सांसद देवेंद्र सिंह भोले। संवाद
विज्ञापन

फोटो संख्या-09एकेबीपी- 31 मैथा में मतदान के बाद विक्टरी निशान दिखातीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला। संवाद
फोटो संख्या-09एकेबीपी- 33 सिकंदरा नगर पंचायत बूथ पर मतदान के बाद विक्टरी निशान दिखाते राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल। संवाद
09पीयूकेपी1- पुखरायां मतदान केंद्र में वोट डालते कैबिनेट मंत्री राकेश सचान। संवाद
एमएलसी चुनाव में 97.75 फीसदी मतदान
मतपेटी में बंद हुआ मतदाताओं का फैसला, 12 को आएगा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी यानी एमएलसी चुनाव में जनपद में शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से 97.75 फीसदी मतदान हुआ। कुल 1553 मतदाताओं में 1518 ने वोट डाला। अब 12 अप्रैल को मतगणना के बाद प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होगा। भाजपा से अविनाश सिंह चौहान व सपा से दिलीप कुमार उर्फ कल्लू यादव चुनाव मैदान में थे।
कानपुर-फतेहपुर एमएलसी सीट पर शनिवार को 15 बूथों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। शिवली नगर पंचायत के बूथ पर दोपहर 12 बजे तक मतदाता नहीं पहुंचे, दोपहर बाद यहां मतदान हुआ। डेरापुर में 127 में 124 मत पड़े। यहां चिलौली प्रधान के जेल में होने की वजह से उनका मत नहीं पड़ा। नोनारी व उदनापुर के बीडीसी ने मतदान नहीं किया। यहां नगर पंचायत के एक सभासद को नाम में अंतर को लेकर पहले रोक दिया गया लेकिन बाद में सत्यापन के बाद उन्हें मतदान करने दिया गया। प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम/कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह ने बताया कि 870 पुरुष व 648 महिला मतदाताओं ने मत डाले। स्ट्रांग रूम से सभी मतपेटियां कड़ी सुरक्षा में फतेहपुर भेजी गईं।
विज्ञापन

कैबिनेट व राज्यमंत्रियों और सांसद ने किया मतदान
कानपुर देहात/पुखरायां। झींझक ब्लॉक मतदान केंद्र पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने मतदान किया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पुखरायां नगर पालिका बूथ पर मतदान किया। मैथा ब्लॉक में महिला कल्याण व बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मतदान किया। वहीं सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने सिकंदरा नगर पंचायत बूथ पर मतदान किया। एसपी स्वनिल ममगोई ने भी विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैर टूटा, फिर करने पहुंचे मतदान
राजपुर। पैर टूटा होने के बाद भी रमऊ के प्रधान ने दो सहयोगियों के साथ बूथ पर जाकर मतदान किया। रमऊ प्रधान जमाल अहमद ने बताया कि दुर्घटना में पैर टूट गया था। शनिवार को राजपुर ब्लॉक में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed