{"_id":"62041644a26c6d50bf2f9af0","slug":"kanpur-dehat-51-people-including-former-minister-of-state-of-sp-join-bjp-akbarpur-news-knp6797772146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : सपा की पूर्व राज्यमंत्री समेत 51 लोग भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : सपा की पूर्व राज्यमंत्री समेत 51 लोग भाजपा में शामिल
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने पर सपा की पूर्व राज्यमंत्री राजकुमारी कुशवाहा को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। चुनावी समर जीतने के लिए सियासी गठजोड़ का दौर जारी है। बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री समेत सपा-बसपा के 51 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।
अकबरपुर भाजपा पार्टी कार्यालय में बुधवार को सपा सरकार में राज्यमंत्री रही राजकुमारी कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ पहुंची। जहां पर जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने उनके भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
उन्होंने कहा भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। यहां जात-पात का कोई भेदभाव नहीं है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी की सदस्यता लेते हुए उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
उनके साथ बसपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सिकंदरा रवि शशि द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह राजावत, पूर्व सभासद मनोज सिंह चौहान, सपा के पवन अग्निहोत्री, बसपा के पूर्व जिला प्रभारी बबलू भारती, वतन राज अग्निहोत्री, कन्हैया समेत अन्य दलों को छोड़कर आए 51 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।