फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat:39 wheat purchase centers will open after two days, registration of 102 farmers

Kanpur Dehat: दो दिन बाद खुलेंगे 39 गेहूं क्रय केंद्र, 102 किसानों का हुआ पंजीकरण, 2125 रुपये में होगी खरीद

Thu, 30 Mar 2023 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Mar 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat:39 wheat purchase centers will open after two days, registration of 102 farmers
कानपुर देहात। रबी विपणन वर्ष 2023-24 में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 39 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। ये क्रय केंद्र दो दिन बाद खुलेंगे। इधर उपज बेचने के लिए 102 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन


इस बार जिले में 119946 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की फसल तैयार है। करीब 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर फसल उत्पादन का लक्ष्य है। हालांकि क्राप कटिंग के नतीजे आने पर साफ होगा कि उत्पादन कितना रहा। जिले में छह तहसीलें हैं।
विज्ञापन


इसमें अकबपुर, डेरापुर, सिकंदरा में छह-छह गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। मैथा में तीन क्रय केंद्र हैं। रसूलाबाद तहसील में आठ और भोगनीपुर तहसील में 10 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। फिलहाल चार क्रय एजेंसियों की ओर से क्रय केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका अनुमोदन डीएम ने किया है। एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। प्रति क्विंटल गेहूं के लिए 2125 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार ने तय किया है। अभी जिले में अगेती गेहूं की ही कटाई शुरू हो सकी है।

जबकि अधिकांश उपज अभी खेत में तैयार हो रही है। जानकारों का कहना है कि गेहूं की फसल पकने में करीब 15 दिन का वक्त लगेगा। ऐसे में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो पाएगी इसमें संशय बना है।

छह तहसीलों में 102 किसानों ने उपज बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इसमें से 12 किसानों का सत्यापन भी पूरा हो गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गेहूं क्रय की किसी भी समस्या के लिए किसान मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 05111-271444 या मोबाइल नंबर 7839564985 पर संपर्क कर सकते है।

किसान ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वर्तमान मोबाइल नंबर ही अंकित कराएं। एसएमएस पर आने वाली ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें। आधार से जुड़े बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। बैंक खाते को एनपीसीआई पर अपडेट जरूर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed