फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : 29 more people found corona infected, 59 patients recovered

कानपुर देहात : 29 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, 59 मरीज हुए स्वस्थ

Tue, 01 Feb 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : 29 more people found corona infected, 59 patients recovered
डोजपुर पीएचसी में संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में सोमवार को आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी में सामान्य लक्षण होने के चलते उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं कोरोना को मात देकर 59 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस अधिकारी डॉ. आशीष बाजपेयी ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सीएचसी, पीएचसी और संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन

जिले से कुल 1119 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए जीएसवीएम कानपुर, केजीएमयू लखनऊ, एफएस टू लैब भेजे गए। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आई, जिसमें 29 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह संक्रमित मलासा, अकबरपुर कस्बा, संजयनगर, नबीपुर, अमरौधा, सरवनखेड़ा, कहिंजरी, बिलाहा, आजाद चौक सहित अन्य जगहों पर मिले हैं। हालांकि सभी में जुकाम और खांसी जैसे लक्षण होने पर उनको होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
हर दिन लगभग एक हजार लोगों की जांच की जा रही है। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 128 हो गई है। सोमवार को 59 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed