{"_id":"6435b9c4c9a8e5c1260b1467","slug":"kanpur-dehat-20-bighas-of-wheat-crop-in-raniya-destroyed-due-to-fire-in-garbage-near-the-factory-kanpur-news-c-12-1-175249-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फैक्टरी के पास कूड़े में लगी आग से रनियां में 20 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फैक्टरी के पास कूड़े में लगी आग से रनियां में 20 बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
रनियां। क्षेत्र के विसायकपुर चौराहे के पास स्थित एक फैक्टरी के पीछे जमा कचरे में मंगलवार की दोपहर आग लग गई। तेज हवा से लपटें पास के खेतों में पहुंच गई और गेहूं की फसल धू-धू कर जलने लगी।
लपटें और धुआं देख लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। स्थानीय लेखपाल ने आग से करीब 20 बीघा गेहूं की फसल के नुकसान की बात कही है।
रनियां में ओवरब्रिज के पास स्थित रायपुर बिजली घर व रेलवे के पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी के पीछे गजनेर के शेरपुर तरौंदा गांव के किसानों के खेत हैं। खेतों में गेहूं की पकी फसल खड़ी हुई है।
विज्ञापन
फैक्टरी के पास ही खाली पड़ी जमीन पर कचरा जमा है। इस कचरे में दोपहर के वक्त अचानक आग लग गई। तेज रफ्तार हवा के साथ कुछ ही देर में आग खेतों में पहुंच गई और गेहूं की फसल जलने लगी। घटना की जानकारी किसानों को लगी तो बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए।
आसपास पानी का इंतजाम न होने से किसान व घर की महिलाएं असहाय महसूस कर रोने लगे। आग लगने की जानकारी पर थाना प्रभारी कपिल दुबे व माती फायर स्टेशन से प्रभारी कृष्ण कुमार अपनी-अपनी टीम व दो दमकल वाहन और एक पोर्टेबल पंप लेकर मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।
स्थानीय लेखपाल श्रीधर शुक्ला ने बताया कि रामेश्वरी, सर्वेश कुमारी, सुनील कुमार, अनिल कुमार, प्रखर मिश्रा, किशनलाल, रामप्यारी, बीरबल पाल, सूबेदार पाल, जयकरन पाल, रामचंद्र समेत कई किसानों की करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी गई है।