{"_id":"62056b40539a38770f2eeb27","slug":"kanpur-dehat-12-infected-including-nursing-home-workers-21-patients-recovered-akbarpur-news-knp679957651","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः नर्सिंगहोम कर्मी समेत 12 संक्रमित, 21 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः नर्सिंगहोम कर्मी समेत 12 संक्रमित, 21 मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन
रसूलाबाद सीएचसी में वैक्सीनेशन करती स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जनपद में गुरुवार को अलग-अलग इलाकों में नर्सिंगहोम कर्मी समेत 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी में सामान्य लक्षण होने की वजह से कोरोना किट देकर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। अब जनपद में सक्रिय मरीज 63 हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि कोरोना के मामले लगातार घटते जा रहे हैं। सप्ताह भर पहले तक जहां रोज 30 से 40 मरीज मिल रहे थे वहीं, अब यह 12 से 15 बीच हो गए हैं।
गुरुवार को अकबरपुर के निजी अस्पताल, झींझक, रसूलाबाद, नबीपुर, पुखरायां, अमरौधा में 12 लोग संक्रमित मिले। वहीं 21 मरीजों के स्वस्थ होने पर उनका होम क्वारंटीन खत्म कर दिया गया। जनपद में तीसरी लहर के दौरान अब तक 940 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
13523 लोगों को लगी वैक्सीन
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आशीष बाजपेयी ने बताया कि जनपद में गुरुवार को 13523 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 392 वयस्कों को पहली और 8937 को सेकेंड डोज, 2318 किशोरों को पहली और 1356 को दूसरी तथा 520 फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाई गई।
वहीं, आयुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश आर्या ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले अस्पताल के पूरे स्टॉफ को वैक्सीन लगाई जानी है। शुक्रवार को चिकित्सालय में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।