फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : 11th student is accused of mini-goonda act, the principal informed the police who reached the college

कानपुर देहात : 11वीं का छात्र है मिनी गुंडा एक्ट का आरोपी, कॉलेज पहुंची पुलिस को प्रधानाचार्य ने दी जानकारी

Mon, 11 Apr 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : 11th student is accused of mini-goonda act, the principal informed the police who reached the college
कानपुर देहात। राजपुर में शोहदे से तंग आकर जहर खाने वाली छात्रा के नाबालिग भाई पर गुंडाएक्ट लगाकर पुलिस अब पूरी तरह से घिर गई है। स्कूलों के अभिलेख में छात्र की जन्म तिथि जून 2006 दर्ज है। वह इस समय कस्बे के ही एक स्कूल में 11वीं का छात्र है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी मनमाने ढंग से बीट रिपोर्ट दर्ज कर 110 जी की कार्रवाई कर दी। उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार निराश है।
विज्ञापन

एक गांव में दो अप्रैल को शोहदे की हरकत से तंग आकर छात्रा ने जहर खा लिया था। परिजनों का आरोप है कि छह माह पहले छात्रा से छेड़छाड़ की रिपोर्ट में आरोपी से समझौता करने के लिए एसओ कपिल दुबे दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात न मानने पर 26 जनवरी को छात्रा के नाबालिग भाई (हाईस्कूल के छात्र) पर मिनी गुंडाएक्ट 110 जी की कार्रवाई की थी। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लेकर मानवाधिकार आयोग तक सभी से शिकायत की है।
छात्र पर पुलिस ने 110 की कार्रवाई करने से पहले मनमानी बीट रिपोर्ट भी दर्ज कराई। उसे दबंग व क्षेत्र में आतंक दिखाया गया है। आखिर 11वीं का छात्र इतना बड़ा अपराधी कैसे हो सकता है कि उसका क्षेत्र में आतंक कायम है।
शिकायत के पांच दिन बीतने के बाद भी अफसर कोई कार्रवाई करने से बच रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को राजपुर के एनएस आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जाकर छानबीन की। कालेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र के बाबत पुलिस ने जानकारी मांगी थी, जो उपलब्ध करा दी गई है।

वह कक्षा छह से लगातार उनके स्कूल में पढ़ रहा है। इस समय 11वीं का छात्र है। उसकी जन्मतिथि 11 जून 2006 है। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि राजपुर एसओ की लापरवाही उजागर हुई है। मामले में जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed