{"_id":"6349b98842930d63d741d100","slug":"kanpur-dehat-110-beneficiaries-got-shelter-housing-minister-of-state-dm-and-chairman-gave-allotment-letters-in-the-collectorate-akbarpur-news-knp7233074162","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : 110 लाभार्थियों को मिले आसरा आवास, कलक्ट्रेट में राज्यमंत्री, डीएम व चेयरमैन ने दिए आवंटन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : 110 लाभार्थियों को मिले आसरा आवास, कलक्ट्रेट में राज्यमंत्री, डीएम व चेयरमैन ने दिए आवंटन पत्र
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आवास आवंटन प्रमाण पत्र देती राज्य मंत्री व डीएम। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर के 110 गरीबों को कलक्ट्रेट में शुक्रवार को राज्यमंत्री, डीएम व चेयरमैन ने आसरा आवास के आवंटन पत्र दिए। दीपावली के ठीक पहले घर मिलने से लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखी।
अकबरपुर नगर पंचायत में रूरा रोड पर बने 888 आसरा आवासों में 240 पूरे हो गए हैं। इनको नगर पंचायत ने हैंडओवर लिया है। इनके लिए डूडा की ओर से लाभार्थियों का चयन किया गया है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में लाभार्थियों को आवास आवंटन की कार्यवाही की गई। यहां 110 पात्रों को राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, डीएम नेहा जैन, चेयरमैन ज्योत्सना कटियार ने आवंटन पत्र दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि पात्रों को निशुल्क आवास दिए गए है।
विज्ञापन
बुजुर्गाें व दिव्यांग लाभार्थियों को भूतल के आवास दिए गए हैं। यहां एडीएम प्रशासन केशव नाथ गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, बउआ पांडेय, अंशित श्रीवास्तव, विकास व विनोद अवस्थी मौजूद रहे। पीओ डूडा हर्ष अरविंद ने बताया कि आसरा आवास पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।