फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : 100 bighas of crop ashes due to fire in Malkhanpur and Chitipur, 50 bighas of stubble burnt in Gahilu village

कानपुर देहात : मलखानपुर व चीतीपुर में आग से 100 बीघा फसल राख, गहिलू गांव में 50 बीघा पराली जली

Mon, 25 Apr 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : 100 bighas of crop ashes due to fire in Malkhanpur and Chitipur, 50 bighas of stubble burnt in Gahilu village
मलखानपुर के खेतों में लगी आग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के दो गांवों में रविवार को लगी आग से 100 बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं, एक गांव में करीब 50 बीघा पराली जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। एसडीएम ने निरीक्षण कर लेखपाल से क्षति की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

मलखानपुर गांव निवासी उदयवीर सिंह चौहान के खेतों में रविवार को गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने आसपास के करीब डेढ़ किमी क्षेत्र में फैले खेतों में खड़ी फसलों को अपनी चपेट में ले लिया, जो चीतीपुर गांव तक पहुंच गई।
विज्ञापन

इससे मलखानपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शिवपाल सिंह चौहान, उदय वीर, सबदअली, चीतीपुर निवासी सभासद सोहेल अहमद, तबस्सुम, बतीक अहमद, सिराज बाबू समेत अन्य किसानों की करीब 100 बीघा फसल राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम डॉ. जितेंद्र कटियार, नायब तहसीलदार मनोज रावत, ईओ दिनेश कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला, एसएसआई लक्ष्मण सिंह आदि मौके पर पहुंचे। वहीं, करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

उधर, शाम को गहिलू गांव के पास खेतों में लगी पराली में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे मशक्कत कर आग बुझाई। यहां 50 बीघा खेत में खड़ी पराली जल गई। एसडीएम डॉ. जितेंद्र कटियार ने बताया कि लेखपाल को भेजकर क्षति का आकलन कराया जा रहा है किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed