फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Deep potholes and damaged fencing on the Agra Lucknow Expressway have increased the risk of accidents

कानपुर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गहरे गड्ढे, कटी जालियों से बढ़ा हादसों का खतरा, सवाज- जिम्मेदारी कब तय होगी?

Fri, 04 Sep 2026 02:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 04 Sep 2026 02:20 PM IST
सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के प्रमुख हाईस्पीड कॉरिडोर आगरा-लखनऊ  एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रही बारिश ने निर्माण और रखरखाव की पोल खोल दी है। बिल्हौर क्षेत्र के अरौल के पास एक्सप्रेस-वे की मुख्य सड़क और सर्विस रोड पर पानी से भरे गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Deep potholes and damaged fencing on the Agra Lucknow Expressway have increased the risk of accidents
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गहरे गड्ढे - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे को तेज रफ्तार और बेहतर और सुरक्षित सफर का जरिया माना जाता है, लेकिन बारिश के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की बदहाल तस्वीरें इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। बिल्हौर क्षेत्र में बारिश के बाद एक्सप्रेसवे की सड़क और सर्विस रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं। पानी भरने के कारण कई गड्ढे वाहन चालकों को दिखाई तक नहीं देते।

विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे देश के प्रमुख हाईस्पीड कॉरिडोर में शामिल है। इसके बावजूद सुरक्षित सफर को लेकर चिंता बढ़ गई है। तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों के लिए पानी से भरे गड्ढे लगातार खतरा बने हुए हैं। वही सड़क किनारे जगह जगह पर जालियां कटी हुई है। स्थानीय स्तर तस्वीरों में मुख्य मार्ग से लेकर सर्विस रोड तक कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है।

विज्ञापन





कहीं पैच उखड़ा, तो कहीं गहरे गड्ढे
भारी वाहनों के गुजरने से सड़क का कंक्रीट उखड़कर आसपास फैल रहा है। बारिश का पानी और सड़क पर बिखरा मलबा हादसे का कारण बन सकता है। सबसे बड़ा सवाल सड़क की मरम्मत को लेकर भी है। बारिश से पहले या उसके दौरान किए गए पैचवर्क कई जगह टिक नहीं पाए हैं। कहीं पैच उखड़ चुके हैं, तो कहीं सड़क दोबारा गड्ढों में तब्दील होती नजर आ रही है।

सुरक्षित सफर की जिम्मेदारी कब तय होगी?
ऐसे में मरम्मत के नाम पर होने वाले खर्च और उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। हाल के दिनों में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की परियोजना और उपयोगिता को लेकर भी चर्चाएं सामने आई हैं। अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की बदहाल तस्वीरों ने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और रखरखाव पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि हाईस्पीड कॉरिडोर पर वाहनों की रफ्तार बढ़ाने के साथ सुरक्षित सफर की जिम्मेदारी कब तय होगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed