फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur deadly threat lay hidden inside scooter two foot long venomous snake was spotted just in time

कानपुर: स्कूटी में छिपा बैठा था मौत का खौफ, समय रहते दिखा दो फीट का विषैला सांप, सूझबूझ से बची जान

Sun, 04 Oct 2026 03:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 04 Oct 2026 03:02 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ स्थित कैलाश नगर रोड पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब दो फीट लंबा हरा सांप एक खड़ी स्कूटी के अंदर जा घुसा। स्कूटी रेड टेप लिमिटेड (उन्नाव) के जीएम फारद खान की थी, जो हेयर सैलून पहुंचे थे। समय रहते सांप के दिखने से बड़ा हादसा टल गया

विज्ञापन
Kanpur deadly threat lay hidden inside scooter two foot long venomous snake was spotted just in time
स्कूटी में छिपा बैठा था सांप - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के कैलाश नगर रोड स्थित शुभम हेयर ड्रेसर पर चार अक्तूबर सुबह करीब साढ़े दस बजे समय हड़कंप मच गया। जब करीब दो फीट लंबा हरा सांप एयरफोर्स की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। लोगों की नजर सांप पर पड़ी, तो उसे हटाने का प्रयास किया गया। इसी दौरान सांप एक स्कूटी में जा घुसा। बताया गया कि फारद खान, रेड टेप लिमिटेड उन्नाव के जनरल मैनेजर, बाल कटवाने के लिए शुभम हेयर ड्रेसर पहुंचे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान सांप दिखाई देने के बाद आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई। सांप के स्कूटी में घुसते ही स्कूटी सवार की चिंता बढ़ गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सावधानीपूर्वक सांप को स्कूटी से बाहर निकालने का प्रयास किया। समय रहते सांप दिखाई देने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। अगर सांप पर नजर नहीं पड़ती और स्कूटी सवार उसे देखे बिना वाहन लेकर निकल जाता, तो अचानक सांप सामने आने से गंभीर हादसा होने की आशंका बनी रहती।

विज्ञापन

आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया
इस पूरे घटनाक्रम में राहत की बात यह रही कि लोगों ने सांप को मारा नहीं। उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। इससे सांप की जान भी बच गई और लोगों को संभावित खतरे से भी सुरक्षित किया जा सका। घटना के बाद स्थानीय लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा। लोगों ने कहा कि समय रहते सांप पर नजर पड़ जाना बड़ी राहत रही। वहीं, घटना ने क्षेत्र में साफ-सफाई और झाड़ियों की नियमित सफाई की जरूरत को भी सामने ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed