फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Attempt to extort ₹15,000 from man accused of electricity theft; two arrested

औरैया: विद्युत चोरी के आरोपी से 15 हजार ठगने का प्रयास, फर्जी दरोगा समेत दो गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 05:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 04 Oct 2026 05:16 PM IST
सार

युवक पर केस दर्ज होने के बाद ट्रूकॉलर पर दरोगा का नाम दिखाकर रंगदारी की मांग की थी। यूपी कॉप ऐप से डेटा चुराकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया।

विज्ञापन
Auraiya: Attempt to extort ₹15,000 from man accused of electricity theft; two arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्युत चोरी के मामले में केस दर्ज न करने और फर्जी सेटलमेंट के नाम पर पुलिस अधिकारी की पहचान का दुरुपयोग कर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ककोर बम्बा के पास से फर्जी दरोगा समेत दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


बीती 20 अगस्त को प्रवर्तन दल (विद्युत विभाग) के अवर अभियंता होरीलाल की संयुक्त टीम ने कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम निगडा में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान उपभोक्ता ओमकांत चतुर्वेदी को बिजली चोरी करते पाया गया। 21 अगस्त को थाना विद्युत चोरी निरोधक में उपभोक्ता के खिलाफ धारा 135 भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत मामला (मु0अ0सं0 642/2026) दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


मामला दर्ज होने के अगले ही दिन (22 अगस्त) ओमकांत के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। ट्रूकॉलर पर कॉलर का नाम 'दरोगा कृष्णकांत प्रजापति' दिखाई दे रहा था। कॉलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए केस खत्म करने के एवज में 15,000 की मांग की और व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेज दिया। पीड़ित उपभोक्ता ने इसकी जानकारी तुरंत अवर अभियंता को दी। इसके बाद अवर अभियंता की तहरीर पर साइबर थाने में बीएनएस व आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजीव कुमार और उपनिरीक्षक हेमंत चौधरी की टीम ने रविवार को मध्य प्रदेश के जनपद निवाड़ी स्थित थाना पृथ्वीपुर क्षेत्र के गांव ज्योरामोरा निवासी कृष्णकांत यादव, थाना पृथ्वीपुर क्षेत्र के गांव  गोवा पश्चिम निवासी मोहित यादव  ककोर बम्बा के पास से दो अभियुक्तों को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने चौंकाने वाला खुलासा किया।


उन्होंने बताया कि उनका एक साथी यूपी कॉप जैसे ऑनलाइन माध्यमों से दर्ज मुकदमों के आरोपियों के नाम, पते और मोबाइल नंबर निकालकर उन्हें देता था। इसके बाद वे फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पीड़ित को कॉल करते थे और मामला रफा-दफा करने के नाम पर पैसों की मांग करते थे। ठगी की रकम फर्जी और लालच देकर खुलवाए गए बैंक खातों में क्यूआर कोड के जरिए मंगवाई जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed