फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur daughter victory flag in dhaka

शहर की बेटी ने ढाका में लहराया जीत का पताका

Mon, 17 Oct 2016 12:31 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
kanpur daughter victory flag in dhaka
शहर की बेटी आकांक्षा के चेहरे पर जीत की खुशी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
ढाका में हुए हैंडबाल मैच में बांग्लादेश की टीम को हाराकर जीत का पताका लहराने वाली इंटरनेशनल भारतीय टीम में शहर की बेटी आकांक्षा भी शामिल थी। आकांक्षा यूपी से अकेली खिलाड़ी थी, जिसका चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ था। प्राइवेट जॉब करने वाले पिता गोविंद सिंह वर्मा और सिलाई कर बिटिया को आगे बढ़ाने वाली मां सावित्री सिंह बेटी की इस सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन


आकांक्षा शनिवार को ही नेहरू नगर स्थित अपने घर पहुंची। 14 सदस्यीय अंडर 20 इंटरनेशनल हैंडबाल टीम के चयन के लिए 17 और 18 सितंबर को गुजरात में ट्रायल हुआ। इसमें कानपुर की आकांक्षा वर्मा समेत यूपी की तीन लड़कियों का चयन हुआ। चार अक्तूबर को हुए फाइनल ट्रायल में यूपी से आकांक्षा वर्मा का ही चयन हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद नौ से 13 अक्तूबर तक ढाका में हुई आईएचफ (इंटरनेशनल हैंडबाल फेडरेशन) ट्राफी टूर्नामेंट में भेजा गया। इंडिया ने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया। इसके बाद नेपाल और माल द्वीप की हराकर श्रीलंका से सेमीफाइनल जीता। फाइनल में बांग्लादेश को हराकर गोल्ड मेडल और ट्राफी में कब्जा जमाया। आल इंडिया हैंडबाल फेडरेशन के सचिव आनंदेश्वर पांडेय ने बताया कि आकांक्षा वर्मा का प्रदर्शन भी शानदार रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed