फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur Daughter and son in law admitted their father to hospital and ran away elderly said he must be coming

शर्मनाक: बीमार पिता को बेटी-दामाद अस्पताल में भर्ती कराकर भागे, बुजुर्ग कहते रहे- आते होंगे…दवा लेने गए हैं

Thu, 17 Apr 2025 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 17 Apr 2025 12:41 PM IST
सार

Kanpur News: बुजुर्ग वार्ड में लावारिस लेटे रहे। उन्हें उम्मीद थी कि बेटी और दामाद दवा लेकर जल्द वापस आ जाएंगे। डॉक्टर या नर्स उनसे साथ के तीमारदार के बारे में पूछती तो वह कहते आते होंगे, दवा लेने गए हैं। जब काफी देर तक दोनों नहीं आए, तो लोगों ने टोका।

विज्ञापन
kanpur Daughter and son in law admitted their father to hospital and ran away elderly said he must be coming
बीमार बुजुर्ग सुरेश कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बुढ़ापे का सहारा समझने वाले बुजुर्गों के लिए बच्चों का तिरस्कार कितना दुखदाई होता है। ये सिर्फ उनकी छलकती आंखे ही बता सकती हैं। मंगलवार को कानपुर शहर में ऐसा ही एक मामला बिधनू सीएचसी में देखने को मिला। गोविंदनगर बी ब्लॉक निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग सुरेश कुमार पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार और बीपी से परेशान हैं।

विज्ञापन

बीते कुछ दिनों वे इलाज के लिए पनकी के पतेहुरी गांव निवासी बेटी पूजा और दामाद दीपक के पास रह रहे थे। बुधवार को तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने बेटी दामाद से किसी डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा। इस पर बेटी और दामाद शहर में किसी डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय घर से करीब 40 किमी दूर बिधनू सीएचसी ले गए। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों बाहर से दवा लाने के बहाने वहां से भाग निकले।

विज्ञापन

मानने को तैयार नहीं कि बेटी ऐसे हाल में छोड़ देगी
बुजुर्ग वार्ड में लावारिस लेटे रहे। उन्हें उम्मीद थी कि बेटी और दामाद दवा लेकर जल्द वापस आ जाएंगे। डॉक्टर या नर्स उनसे साथ के तीमारदार के बारे में पूछती तो वह कहते आते होंगे, दवा लेने गए हैं। जब काफी देर तक दोनों नहीं आए, तो लोगों ने टोका। कहा लगता है काशी वाली वृद्धा की तरह तुम्हें भी छोड़कर चले गए। वह गुस्से में चीख पड़े, बोले मेरी बेटी और दामाद बहुत अच्छे हैं।

विज्ञापन

बुजुर्ग को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया
दवाई पास में नहीं मिली होगी, तो लेने दूर चले गए होंगे। हालांकि ये कहते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इसके बाद डॉक्टरों ने काफी देर तक इंतजार किया। जब बेटी दामाद नहीं लौटे, तो डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देने के बाद पुलिस को सूचना दी। हालात गंभीर होने की बात कहते हुए बुजुर्ग को हैलट रेफर कर दिया। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोविंदनगर पुलिस को मामले की जानकारी देने के साथ ही बुजुर्ग को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed