फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cyber thugs cheated 4.60 lakh in the name of investment in crypto currency

Kanpur: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने 4.60 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 03 Jul 2023 12:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Jul 2023 12:26 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम 4.60 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur: Cyber thugs cheated 4.60 lakh in the name of investment in crypto currency
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर महिला से साइबर ठगों ने 4.60 लाख रुपये ठग लिए। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर की रहने वाली आयुषी एक निजी कंपनी में काम करती है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम के जरिये साइबर जालसाजों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच दिया। एक एप डाउनलोड कराया।

विज्ञापन


पहले दस हजार का निवेश किया तो उसे 1.50 लाख रुपये का मुनाफा दिखाया। फिर एक लाख निवेश कराए तो प्रॉफिट 15 लाख रुपये दिखने लगा। इसी के बाद वह लालच में 1.50 लाख और फिर दो लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद मुनाफा दिखना बंद हो गया। उसने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

ठगी हो तो यहां तत्काल करें संपर्क
साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर क्राइम थाने के मोबाइल नंबर 7839876675 और नजदीकी पुलिस थाने पर भी सूचना दी जा सकती है। 24 घंटे के भीतर शिकायत करने पर लेनदेन को जांच एजेंसियां फ्रीज करा देती हैं और पैसा आसानी से वापस मिल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed