{"_id":"6ab1540fb7df9503b30a8081","slug":"kanpur-cyber-fraudster-swindles-40-000-from-ba-student-and-her-friend-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: साइबर ठग ने बीए की छात्रा और उसकी सहेली से 40 हजार हड़पे, खुद को लंदन निवासी बता की थी दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: साइबर ठग ने बीए की छात्रा और उसकी सहेली से 40 हजार हड़पे, खुद को लंदन निवासी बता की थी दोस्ती
Mon, 21 Sep 2026 09:44 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला
खुद को लंदन निवासी बताकर साइबर ठग ने इंस्टाग्राम पर एक ही कॉलेज में बीए की दो छात्राओं से दोस्ती की। उनसे उनकी निजी तस्वीरों को मंगवाकर ब्लैकमेल कर 40 हजार रुपये हड़प लिए। एक छात्रा के पिता ने नवाबगंज थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आजादनगर के पहलवानपुरवा निवासी छात्रा के पिता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनकी बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। जुलाई में इंस्टाग्राम पर अली जैन नाम के युवक ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। खुद को लंदन में रहने वाला बताया। कुछ दिन बाद बेटी को कॉल कर उसके लिए 20 लाख कीमत के सोने के गहने का पार्सल भेजने की बात बताई। कस्टम ड्यूटी के नाम पर 22 हजार रुपये मंगवा लिए लेकिन गहने नहीं मिले।
इसके बाद भी ठग बेटी और उसकी सहेली से बात करता रहा। बातचीत के दौरान भावनात्मक दबाव बनाकर बेटी और उसकी सहेली से ठग ने कुछ निजी तस्वीरें अपने मोबाइल पर मंगवा लीं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया और साइट्स पर उनके मोबाइल नंबर के साथ अपलोड करने का झांसा देकर 20 हजार रुपये और ऐंठ लिए। इस तरह से दोनों से कुल 40 हजार रुपये ठग लिए। घटना के बाद से दोनों युवतियां दहशत में हैं। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि अली जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आरोपी के मोबाइल नंबर, इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप संपर्क, क्यूआर कोड, बैंक खातों में हुए लेनदेन की जांच की जा रही है।