फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur CUGL Produce PNG from Panaki Plant Waste Municipal Corporation Executive Committee Gives Green Signal

Kanpur: पनकी प्लांट के कूड़े से पीएनजी बनाएगा सीयूजीएल, नगर निगम कार्यकारिणी समिति ने दी हरी झंडी, पढ़ें डिटेल

Thu, 07 May 2026 10:34 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 07 May 2026 10:34 AM IST
सार

Kanpur News: पनकी में कूड़े से पीएनजी गैस बनाने के लिए सीयूजीएल के प्लांट को नगर निगम कार्यकारिणी ने मंजूरी दे दी है। 11 मई को सदन की बैठक में अंतिम स्वीकृति के बाद यह परियोजना धरातल पर उतरेगी, जिससे कूड़ा निस्तारण के साथ सस्ती ऊर्जा मिलेगी।

विज्ञापन
Kanpur CUGL Produce PNG from Panaki Plant Waste Municipal Corporation Executive Committee Gives Green Signal
बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और अन्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सीयूजीएल पनकी के ग्राम भऊ सिंह स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में ताजे कूड़े से पीएनजी गैस बनाएगा। बुधवार को नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में सीयूजीएल की इस परियोजना को हरी झंडी दी गई। अब 11 मई को होने वाली नगर निगम सदन की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा और वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इसे शासन भेजा जाएगा। कूड़े से बनने वाली पीएनजी गैस से शहरवासियों के घरों में चूल्हे जलेंगे।  इससे पहले कार्यकारिणी समिति के सदस्य सीयूजीएल के नागपुर में स्थित इसी तरह के प्लांट का निरीक्षण करने जाएंगे।

विज्ञापन

बैठक में नामकरण के तीन प्रस्ताव भी पास हुए। दोपहर में शुरू हुई नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में कूड़ा निस्तारण प्लांट में कूड़े के निस्तारण के लिए सीयूजीएल के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा गया। स्वच्छ भारत मिशन के अधिशासी अभियंता की तरफ से प्रस्तुत प्रस्ताव में बताया गया कि बीती 28 फरवरी को हुई कार्यकारिणी समिति की पिछली बैठक में रखे गए इस प्रस्ताव पर समिति ने चार शर्तें लगाते हुए प्रस्ताव को समिति की अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

शर्तों के साथ प्रस्ताव पारित
इनमें जमीन को बंधक नहीं बनाने, सीयूजीएल की तरफ से परियोजना की लागत का 10 प्रतिशत धन परफार्मेंस गारंटी नगर निगम में जमा करने, कोई भी अनुदान या सब्सिडी मिलने पर उसे नगर निगम के खाते में जमा करने और थर्ड पार्टी के बजाय सीधे सीयूजीएल के साथ एग्रीमेंट करने की शर्त शामिल थी। बुधवार को हुई समिति की बैठक में सीयूजीएल की तरफ से शर्तों के संबंध में दिए गए जवाब प्रस्तुत दिए। पहली शर्त के संबंध में कंपनी का कहना है कि वह परियोजना के लिए आवंटित जमीन का पट्टे के रूप में अधिकार रखेगी।  दूसरी शर्त में छूट मांगी गई है।

विज्ञापन

नागपुर स्थित कूड़े से गैस बनाने वाले प्लांट का निरीक्षण किया जाएगा
तीसरी शर्त के जवाब में सीयूजीएल का कहना कि परियोजना के लिए केंद्र या राज्य सरकार से किसी तरह की छूट का लाभ नहीं लिया जा रहा है। इसलिए नगर निगम में किसी तरह की धनराशि जमा करने का प्रावधान लागू नहीं होगा जबकि चौथी शर्त पर सहमति जताई है। करीब 10 मिनट में ही संपन्न हुई बैठक के बाद महापौर ने बताया कि सीयूजीएल के प्रस्ताव को कार्यकारिणी समिति ने सीयूजीएल के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया है। अब इसे 11 मई को सदन की बैठक में रखा जाएगा।  बैठक में नामकरण के तीन प्रस्ताव इस शर्त के साथ स्वीकृत किए गए कि यदि पहले संबंधित स्थलों का नामकरण न हुआ तो इन प्रस्तावों के तहत नामकरण कर दिया जाए। महापौर ने बताया कि सदन की बैठक से पहले नागपुर स्थित कूड़े से गैस बनाने वाले प्लांट का निरीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन

बदल जाएंगे चौराहों और पार्कों के नाम

  • परेड चौराहा, लालइमली चौराहा, फजलगंज चौराहा या दादानगर चौराहे में से किसी एक का नाम भारतीय मजदूर संघ चौराहा किया जाएगा।
  • सत्यम विहार, केशवनगर में विकसित किए जा रहे पार्क का नाम कपिल वाटिका किया गया।
  • छपेड़ा चौराहे का नामकरण कर सुभाष चौक करना।

नगर निगम को भी होगी हर साल 25 करोड़ की बचत
कूड़ा निस्तारण प्लांट में रोज करीब 1350 मीट्रिक टन कूड़ा पहुंचता है। प्लांट के संचालन में नगर निगम के हर साल करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। सीयूजीएल के कूड़ा निस्तारण करने से नगर निगम का यह खर्च बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed