{"_id":"6a9bd203e8aab138b4016d2b","slug":"kanpur-crowds-of-patients-throng-the-phc-surge-in-cases-of-fever-and-skin-ailments-doctors-advise-caution-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पीएचसी में उमड़ी मरीजों की भीड़, बुखार और चर्म रोगियों की भरमार, डॉक्टरों ने दी सतर्कता बरतने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पीएचसी में उमड़ी मरीजों की भीड़, बुखार और चर्म रोगियों की भरमार, डॉक्टरों ने दी सतर्कता बरतने की सलाह
Sat, 05 Sep 2026 01:55 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:55 PM IST
सार
Kanpur News: मौसम के उतार-चढ़ाव और बारिश-उमस के बाद शुक्लागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर तक 250 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें सबसे अधिक संख्या बुखार, खांसी और चर्म रोगियों की रही।
विज्ञापन
शुक्लागंज स्वास्थ्य केंद्र पर लंबी लाइनें
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के शुक्लागंज में शनिवार को धूप निकलने के बाद मौसम खुला और अचानक राजधानी मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने और उमस होने के साथ ही मौसम में उतार-चढ़ाव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस कारण बुखार खांसी और चर्म रोगियों की संख्या एकदम से बढ़ गई है। आज ओपीडी के दौरान करीब ढाई सौ मरीजों का उपचार दोपहर एक बजे तक किया गया। इसके बाद भी मरीजों का आना जारी रहा। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनके खान-पान और चिकित्सीय परामर्श भी साथ में दिए गए।
विज्ञापन