{"_id":"679fb07bc30b67b9a4095b7a","slug":"kanpur-crowd-gathered-for-amrit-snan-on-vasant-panchami-83-trains-left-for-prayagraj-2025-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: वसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए जुटी भीड़, 83 ट्रेनें प्रयागराज रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: वसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए जुटी भीड़, 83 ट्रेनें प्रयागराज रवाना
Sun, 02 Feb 2025 11:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:22 PM IST
सार
Kanpur News: वसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ जुटी। रविवार सुबह सेंट्रल से हर आधे घंटे में ट्रेनें प्रयागराज रवाना हुईं। देर रात भीड़ जुटने पर स्पेशल मेमू रैक चलाकर यात्री भेजे गए।
विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसंत पंचमी पर बीते 24 घंटे में श्रद्धालुओं को लेकर 83 ट्रेनें महाकुंभ के लिए प्रयागराज रवाना हुईं। वहीं, रविवार रात तक 12 मेमू भी चलाई गई। सेंट्रल पर देर रात हजारों यात्रियों के जुटने पर अतिरिक्त सुरक्षाबल लगाना पड़ा। रविवार को प्रत्येक आधे घंटे में प्रयागराज रूट पर ट्रेनें रवाना हुईं।
स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि वसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए श्रद्धालुओं को प्रयागराज भेजने के लिए औसतन हर आधे घंटे में ट्रेन उपलब्ध है। रविवार सुबह से ही यात्री स्टेशन पर जमा होने लगे थे। रात आठ बजे के बाद भीड़ जुटने पर मेमू मंगवाकर यात्रियों को भेजा गया। नियमित ट्रेनों से भी यात्री लगातार जा रहे हैं।
लौटने वालों की संख्या सामान्य रही
बीते 24 घंटे में प्रयागराज से लौटे श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य रही। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि प्रयागराज से लौटी लंबी दूरी की ट्रेनें भरकर आईं, लेकिन स्पेशल ट्रेनों में कम भीड़ रही। अनुमान जताया कि वसंत पंचमी के स्नान के बाद सोमवार शाम से श्रद्धालु बड़ी संख्या में वापसी करेंगे।

स्टेशन पर मौजूद क्यूआरटी
यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच पर वाणिज्य विभाग और जीआरपी, आरपीएफ की क्यूआरटी तैनात की गई हैं। श्रद्धालुओं के जुटने पर टीमें उच्च अधिकारियों को इनपुट देंगी ताकि तुरंत स्पेशल मेमू प्लेटफॉर्म से रवाना की जाए। वापसी करने वाले श्रद्धालुओं को किस रूट पर जाना है, इसका पता क्यूआरटी लगाएंगी और जिस रूट पर भीड़ हुई तो उस पर मेमू रवाना की जाएगी।
मौनी अमावस्या के मुकाबले कम रही भीड़
सेंट्रल से प्रयागराज रूट पर महाकुंभ जाने के लिए नियमित रूप से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन मौनी अमावस्या के मुकाबले वसंत पंचमी के स्नान के लिए कम भीड़ दिख रही है। मौनी अमावस्या से एक दिन पहले सेंट्रल से देर शाम तक 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रयागराज रूट पर रवाना की गई थीं।

हर आधे घंटे में प्रयागराज के लिए ट्रेनें रवाना हो रही हैं। यात्रियों की वापसी के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर रोडवेज बसें भी होल्डिंग एरिया में खड़ी कराई गई हैं। - आशुतोष सिंह, डिप्टी सीटीएम