फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Crisis of seasonal diseases deepens three more cases of dengue and one new case of swine flu detected

कानपुर हेल्थ: मौसमी बीमारियों का संकट गहराया, डेंगू के तीन और स्वाइन फ्लू का एक नया मामला मिला, दी ये सलाह

Sat, 19 Sep 2026 02:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 19 Sep 2026 02:29 PM IST
सार

Kanpur News: स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कानपुर में मौसमी बीमारियों का प्रकोप जारी है। शनिवार को डेंगू के तीन और स्वाइन फ्लू का एक नया मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Kanpur Crisis of seasonal diseases deepens three more cases of dengue and one new case of swine flu detected
डेंगू और स्वाइन फ्लू का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कानपुर में मौसमी बीमारियों का प्रकोप जारी है। शनिवार को डेंगू के तीन नए मरीज सामने आए, जिससे एक जनवरी 2026 से अब तक कुल डेंगू मरीजों (एनएस1 एलिसा और आईजीएम एलिसा) की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। वहीं, एक अगस्त से अब तक एच1एन1 स्वाइन फ्लू का एक नया मामला दर्ज होने से कुल मामलों की संख्या 42 पहुंच गई है।

विज्ञापन

अन्य संक्रामक बीमारियों की बात करें, तो एक जनवरी से अब तक मलेरिया के 16, स्क्रब टाइफस के 12, लेप्टोस्पायरोसिस के दो, फाइलेरिया का एक और मेनिंगोकोकल मेनिन्जाइटिस का एक मामला दर्ज किया गया है। आज मलेरिया, चिकनगुनिया, स्क्रब टाइफस और हैजा का कोई नया मरीज नहीं मिला। चिकनगुनिया और हैजा के अब तक शून्य मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जलभराव से बचने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed