{"_id":"6309da9497930f660157ac0f","slug":"kanpur-crime-student-kidnapped-and-beaten-fire-fired-on-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Crime: छात्र को अगवा कर पीटा, दोस्त पर झोंका फायर, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Crime: छात्र को अगवा कर पीटा, दोस्त पर झोंका फायर, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 27 Aug 2022 02:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में बिधनू के सेन पूरब पारा गांव में बाइक सवार युवकों ने रंजिश में इंटर मीडिएट के छात्र अरुण को अगवा कर लिया। उसे बंधक बनाकर पीटा। मदद को पहुंचे दोस्त पर तमंचे से फायर झोंक दिया। सब्जी व्यापारी तुलसीराम राजपूत ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अरुण के दोस्त अभय के भाई से गांव के ही रानू सिंह, अंकित यादव और आमू गौतम से विवाद चलता है।
विज्ञापन
बेटा अरुण गांव में एक चाय की दुकान में बैठा था। तभी रानू, अंकित और आमू उसे बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गए। आरोप है कि वहां तीनों ने अरुण से तमंचे के बल पर अभय को कॉल कर जंगल में बुलाने को कहा। विरोध पर उसे नग्न करके डंडे से पीटा।
विज्ञापन
अभय के जंगल में आते ही तीनों ने दोनों को बंधक बना लिया, इसके बाद उनकी लाठी डंडों से पिटाई की। आरोपियों ने उनकी पिटाई का वीडियो भी बनाया। किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचे। कार्यवाहक थाना प्रभारी रवि दीक्षित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन