{"_id":"6493dc801e8b9804920c9ba8","slug":"kanpur-crime-news-young-man-chopped-body-om-tattoo-on-right-hand-of-deceased-also-did-not-help-identification-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक के टुकड़े-टुकड़े: दाएं हाथ पर बना था ओम का टैटू, बड़ा मुश्किल हुआ ये काम, तीन बोरियों में मिला था कटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के टुकड़े-टुकड़े: दाएं हाथ पर बना था ओम का टैटू, बड़ा मुश्किल हुआ ये काम, तीन बोरियों में मिला था कटा शव
Thu, 22 Jun 2023 11:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:03 AM IST
सार
कानपुर में युवक की हत्या कर तीन बोरियों में शव के टुकड़े फेंकने के मामले में नई जानकारी सामने आई है। मृतक के दाएं हाथ पर ओम का टैटू बना है, लेकिन यह शिनाख्त में मददगार नहीं हुआ। संदिग्ध ई-रिक्शा और बाइक चालक की तलाश में चार टीमें लगाई गई, लेकिन उनके भी हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
बोरियों में शव के टुकड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के कर्नलगंज में युवक की हत्या कर तीन बोरियों में शव के टुकड़ों को फेंके जाने के मामले में पुलिस को एक और जानकारी हाथ लगी है। मृतक के दाएं हाथ पर ओम का टैटू बना हुआ था। लिहाजा पुलिस मृतक की फोटो और टैटू के जरिये शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इधर सीसीटीवी कैमरे में कैद ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार का भी पता नहीं चला सका है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपोलो अस्पताल वाली रोड स्थित जमुनिया बाग गली में तीन सफेद बोरियों में युवक के शरीर के चार टुकड़े मिले थे।
अभी तक न शव की शिनाख्त हो सकी है और न ही हत्यारों का पता चला है। हालांकि पुलिस की जांच में सीसीटीवी के जरिए एक ई-रिक्शा और बाइक सवार दो युवक लालइमली से चुन्नीगंज की ओर आते हुए दिखाई दिए थे। इन्हें पुलिस संदिग्ध मानते हुए शव के शिनाख्त में लगी है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के कैमरे भी नहीं आए काम
अपराधियों को पकड़ने और क्राइम को कंट्रोल करने के लिए शहर में लगाए गए आईटीएमएस और स्मार्ट सिटी के सैकड़ों कैमरे भी काम नहीं आ आए।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 150 स्थानों पर 650 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, आईटीएमएस के जरिये 165 छोटे बड़े चौराहों पर 502 कैमरे, प्रमुख बाजारों, बैंक और एटीएम मशीन के बाहर करीब एक हजार कैमरे लगाए गए हैं। शहर को सभी मार्गों और चौराहों को कैमरे से लैस करने का उद्देश्य यही था कि किसी भी तरह के आपराधिक या विवाद की स्थिति में पुलिस को सहयोग मिलेगा।
दो टावरों का डाटा डंप कराया
वारदात के दिन पुलिस ने कुछ संदिग्ध नंबर निकाले हैं। इसके अलावा उन नंबरों की भी तलाश की जा रही है, जो दो दिनों में घटनास्थल के आसपास बंद हुए और चालू नहीं हुए हैं। इसके लिए पुलिस ने दो और टाॅवरों का डाटा डंप करा लिया है। इधर पुलिस ने युवक के शव के टुकड़ों का अंतिम संस्कार भैरोघाट पर विद्युत शवदाहगृह में करा दिया गया।