फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Crime Drunken retired police officers son beat up the soldier

Kanpur: नशे में धुत रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने सिपाही को पीटा, पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Mon, 24 Oct 2022 12:08 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 24 Oct 2022 12:08 PM IST
सार

केशवपुरम निवासी सेवानिवृत्त दरोगा डीके सिंह का पुत्र अंकित सिंह शुक्रवार रात नशे में धुत होकर तेज रफ्तार कार चला रहा था। केशवपुरम पहुंचने पर उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार ने विरोध किया तो अंकित ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Crime Drunken retired police officers son beat up the soldier
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर के केशवपुरम में शुक्रवार को नशे में धुत दरोगा के बेटे ने कार से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार के विरोध करने पर युवक ने उसे जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पीआरवी के सिपाहियों को भी युवक ने अपने साथियों संग पीट दिया और वर्दी उतारने तक की धमकी दे डाली।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस युवक व उसके एक साथी को थाने ले आई जहां रविवार को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। केशवपुरम निवासी सेवानिवृत्त दरोगा डीके सिंह का पुत्र अंकित सिंह शुक्रवार रात नशे में धुत होकर तेज रफ्तार कार चला रहा था।
विज्ञापन

केशवपुरम पहुंचने पर उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार ने विरोध किया तो अंकित ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। तभी राहगीरों ने घटना की जानकारी 112 में दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी टीम के सिपाहियों अविनाश कुमार और नीरज कुमार ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो अंकित ने वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए अविनाश कुमार के लात मार दी। बीच-बचाव करने पर उसने सिपाही नीरज को भी बेरहमी से पीट दिया। पीआरवी टीम में मौजूद महिला सिपाही ने फोन कर घटना की जानकारी कल्याणपुर पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे पनकी रोड चौकी में तैनात सिपाही जसवंत के साथ भी गाली गलौज की। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक नशे में धुत होकर पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर रहा था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed