{"_id":"61520f75624ba90f18210fdb","slug":"kanpur-crime-case-of-misdeed-and-murder-of-girl-victim-s-case-will-go-on-fast-track-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म कर युवती की हत्या का मामला: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा पीड़िता का मुकदमा, मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म कर युवती की हत्या का मामला: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा पीड़िता का मुकदमा, मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर को दिए निर्देश
Tue, 28 Sep 2021 12:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:08 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने शहर की कानून व्यवस्था के संबंध में भी बारीकी से जानकारी ली। साथ ही कमिश्नरी कार्यालय और कोर्ट की स्थापना के संबध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
कानपुर: पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट में रेप के बाद हत्या के मामले में दर्ज मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने लखनऊ पहुंचे पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कमिश्नर से घटना के संबंध में पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद सभी वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर केस को फास्ट ट्रैक में चलाकर अभियुक्त को जल्द सजा दिलाने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में जल्द ही कोर्ट में प्रार्थनापत्र सौंपने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने शहर की कानून व्यवस्था के संबंध में भी बारीकी से जानकारी ली। साथ ही कमिश्नरी कार्यालय और कोर्ट की स्थापना के संबध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं, आगामी त्योहारों को लेकर पूरी सतर्कता बरतने व कोविड-19 नियमों का पालन सख्ती से करवाने को कहा।