फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Cremation ground in Shuklaganj in dilapidated state overrun by filth taken over by stray animals

कानपुर: शुक्लागंज में अंत्येष्टि स्थल बदहाल, गंदगी और झाड़ियों से पटा, आवारा जानवरों का कब्जा, जिम्मेदार बेखबर

Sat, 05 Sep 2026 02:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 05 Sep 2026 02:48 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज की सीताराम कॉलोनी में नमामि गंगे योजना से बना श्मशान घाट पालिका की अनदेखी से बदहाल है, जहाँ गंदगी, टूटी बेंचों और नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। व्यवस्था न होने से लोग अंतिम संस्कार के लिए मिश्रा कॉलोनी घाट जाने को मजबूर हैं, हालाँकि ईओ ने दो दिन में व्यवस्था ठीक करने का दावा किया है।

विज्ञापन
Kanpur Cremation ground in Shuklaganj in dilapidated state overrun by filth taken over by stray animals
सीताराम कॉलोनी का अंत्येष्टि स्थल - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में सीताराम काॅलोनी स्थित नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बनाए गए श्मशान घाट का बुरा हाल है। नगर पालिका की अनदेखी के चलते यहां ऊंचे-ऊंचे झांड़-झंकाड़ खड़े हैं। चारों ओर गंदगी की भरमार है। शाम होते ही नशेबाजों का यहां अड्डा बन जाता है। दिन में आवारा जानवर विचरण करते हैं। यही नहीं अंत्योष्टि के बाद चिता-भस्म में कुत्ते मंडराने लगते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत लाखों की लागत से सीताराम काॅलोनी के मनोहरनगर मोड़ की ओर नवीन श्मशान घाट यह सोचकर बनाया गया था कि बाढ़ आने के दौरान इसे प्रयोग में लाया जा सकेगा। लोगों को अधिक दूर न जाना पड़े बाढ़ आने पर यहीं पर अंत्येष्टि की जा सके जो लापरवाही की भेंट चढ़ गया। पालिका की अनदेखी के कारण श्मशाम घाट के चारों ओर गंदगी की भरमार है।

विज्ञापन





जानवरों की धमाचौकड़ी दिन में अधिक रहती है

रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। मुख्य द्वार पर कीचड़ है, बैठने वाली बेंच टूटी है। टिनशेड भी टूटे हैं और रेलिंग जगह-जगह से गायब है। जानवरों की धमाचौकड़ी दिन में अधिक रहती है, जहां अंत्योष्टि स्थल में कुत्ते आराम फरमाते देखे जाते हैं। दूर दराज से अंतिम संस्कार कराने वाले लोग यहां की बजाए मिश्रा काॅलोनी श्मशान घाट पहुंच जाते हैं।

दुरूस्त कराई जाएंगी व्यवस्थाएं
यहां लोड बढ़ जाने से व्यवस्था अस्त व्यस्त हो जाती है। घाट के डोम कैलाश ने बताया कि शाम होते ही यहां नशेबाजी शुरू हो जाती है जबकि बगल में ही पुलिस चौकी भी है। बालू घाट चौकी प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि रात के साथ अब शाम को भी गश्त बढ़ाई जाएगी। पालिका ईओ राजेश कुमार ने बताया कि यहां की व्यवस्थाएं एक दो दिनों में दुरूस्त कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed