फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Crackers and Roselia Garden win matches in Kanpur Club Premier League

Kanpur News: कानपुर क्लब प्रीमियर लीग में कानपुर क्रैकर्स व रोसेलिया गार्डन ने जीते मैच

Wed, 05 Nov 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Crackers and Roselia Garden win matches in Kanpur Club Premier League
कानपुर प्रीमियर लीग सीजन-7 में खेलते खिलाड़ी।  - फोटो : संगठन
कानपुर। कानपुर क्लब प्रीमियर लीग सीजन सात के पहले मैच में कानपुर क्रैकर्स ने स्काई वॉरियर्स को 70 रन से और दूसरे मैच में रोसेलिया गार्डन ने मदर प्राइड बेव ड्राइवर्स को दो विकेट से हराया। मंगलवार को दोनों मैच कानपुर क्लब परिसर खेले गए। नौ नवंबर तक चलने वाली लीग में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


कानपुर क्रैकर्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में चार विकेट पर 290 रन बनाए। इसमें अभिषेक ने 61, कुनाल ने 85 व अमल ने 92 रन जोड़े तो गेंदबाजी में एस मंसूर ने दो को आउट किया। वहीं स्काई वॉरियर्स की पूरी टीम 14 ओवर में 10 विकेट पर 220 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


टीम से जय बलेजा ने 99 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आरुज टंडन ने तीन, राघव व अर्पित ने दो-दो विकेट लिए। दूसरे मैच में मदर प्राइड बेव ड्राइवर्स ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाए। टीम से कमल ने 75 व उमंग गुप्ता ने 61 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नमन ने दो को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रोसेलिया गार्डन ने 13.4 ओवर में नौ विकेट पर 232 रन बनाकर मैच जीता। इसमें में आदिदेव ने 62 व नितिन ने 51 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कृष्णपुरी ने चार, यश गुप्ता ने दो को आउट किया। मौके पर कानपुर क्लब समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर शब्बारुल हसन, सचिव ऋषि कत्याल, सीसीपीएल के आयुक्त तनवीर लांबा, निदेशक राघवेंद्र चंद्र सेठ, संजय गुप्ता, सोनू छटवाल, उत्कर्ष गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed