{"_id":"6afc955c7e972d35010afce6","slug":"kanpur-couple-arrested-for-executing-a-fraudulent-sale-deed-using-forged-documents-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में दंपती गिरफ्तार
Tue, 17 Nov 2026 11:26 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
दंपती गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बिठूर के ध्रुवनगर में मकान और कारखाने को हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने विजय मिश्रा और उसकी पत्नी उमा मिश्रा को गिरफ्तार किया है। ध्रुवनगर निवासी बृजेंद्रनाथ द्विवेदी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उन्होंने अपनी जमीन पर मकान और कारखाना बनवाया था। 2014 में जेल जाने के दौरान उनकी पत्नी ने मकान योगेंद्रनाथ को 15 हजार रुपये महीने किराये पर दिया।
विज्ञापन
योगेंद्र ने मकान में कब्जा कर लिया। बाद में उसकी मौत हो गई। इसके बाद यूनियन बैंक की ओर से मकान पर नोटिस चस्पा होने पर उन्हें फर्जी बैनामे की जानकारी हुई। शिकायत के मुताबिक, योगेंद्र ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को खड़ाकर दूसरे व्यक्ति की पहचान और पते का इस्तेमाल करते हुए मकान का फर्जी बैनामा करा लिया था। पीड़ित ने विजय उसकी पत्नी उमा और अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
