फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Countryside: Colorful showers, Holi festival celebrated fiercely, groups of faguars roamed from village to village

कानपुर देहात ः रंग-गुलाल की बौछार, जमकर मना होली का त्योहार, गांव-गांव घूमी फगुआरों की टोलियां

Sun, 20 Mar 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Countryside: Colorful showers, Holi festival celebrated fiercely, groups of faguars roamed from village to village
पुलिस लाइन में होली खेलते पुलिस कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रंगों का पर्व होली जिले में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों, युवाओं, व बुजुर्गों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। महिलाओं ने भी रंग खेला। गांवों में टोलियों ने ढोलक की थाप व मंजीरा आदि के साथ फाग गाए।
विज्ञापन

होली खेले रघुवीरा अवध में... और आज बृज में होरी है रसिया...गीतों पर गुलाल उड़ाते लोग जमकर झूमे। देर शाम तक फाग गायन चला। वहीं, एक दूसरे से मिलकर बधाई देने का सिलसिला दूसरे दिन शनिवार को भी चलता रहा।
विज्ञापन

होलिका दहन के बाद से जिले में रंग खेलने की शुरुआत हो गई। गुरुवार की रात में ही लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाना शुरू कर दिया। वहीं, शुक्रवार की सुबह से ही बच्चों व युवाओं ने रंग खेलने की शुरूआत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगों की फुहार के बीच फाग की टोलियां गांवों में निकल पड़ीं। गांव-गांव में घूमी टोलियों ने पर्व की बधाई भी दी। रसूलाबाद कस्बे में निर्धारित स्थानों पर लोगों ने फाग गायन किया। धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर पहुंचे भक्तों ने गुलाल उड़ाया और गीत गाए।
गांधीनगर से परंपरागत उठी फाग कस्बे में विभिन्न मार्गों से निकली। यहां कमलेंद्र नाथ, अंबर सिंह सिसौदिया, पारस त्रिपाठी, सत्येंद्र नाथ सिंह, अमृत लाल, मुरारी लाल, गोपाल गुप्ता, सिपाही लाल व अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
बनीपारा, डगरहा, डेरापुर, शिवली, कहिंजरी, रूरा और अकबरपुर के नबीपुर में फाग गायन हुआ। बाद में गुझिया खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। डगरहा गांव में हुए फाग में शैलेंद्र सविता, शिवप्रसाद, रमईया, वीटू यादव, भूरा, अन्नू सविता व हरीशंकर आदि मौजूद रहे।
उधर, राजपुर के भाल गांव में भी फाग पर लोग सुर मिलाते नजर आए। शिवली क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से बच्चे व बड़े घर से निकल पड़े। मैथा, शिवली, औनहा, बाघपुर, भाऊपुर आदि कस्बों में शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाई गई।
थानों व पुलिस लाइन में दूसरे दिन मनाई होली
जनपद के थानों व पुलिस लाइन में दूसरे दिन कर्मचारियों ने होली खेली। माती फायर स्टेशन में भी अग्निशमन कर्मियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। वहीं पुलिस लाइन में जमकर गुलाल उड़ा। यहां डीजे की धुन पर सभी पुलिस कर्मियों ने नृत्य किया और एक दूसरे को रंग लगाया। फायर टैंकर से रंग की बौछार की गई।

इस दौरान एसपी स्वप्रिल ममगाई, एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ अरुण कुमार सिंह, प्रभात सिंह, शिवा ठाकुर, बिजयेंद्र द्विवेदी आदि ने भी एक दूसरे को रंग लगाया और बधाई दी। उधर, माती जेल में भी होली का पर्व मनाया गया। यहां बंदियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। महिला बंदियों ने भी खूब रंग खेला। जेल अधीक्षक की मौजूदगी में जेलर कुश कुमार व डिप्टी जेलर शिवाजी सिंह की देखरेख में बंदियों ने होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed