{"_id":"6ac9b605146dbac9680ad175","slug":"kanpur-councilor-and-cho-clash-at-baradevi-temple-heated-exchange-over-sanitation-arrangements-2026-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बारादेवी मंदिर में भिड़े पार्षद और सीएचओ, सफाई व्यवस्था को लेकर कहासुनी, सुपरवाइजर बदलने पर तीखी झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बारादेवी मंदिर में भिड़े पार्षद और सीएचओ, सफाई व्यवस्था को लेकर कहासुनी, सुपरवाइजर बदलने पर तीखी झड़प
Sat, 10 Oct 2026 09:20 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:20 AM IST
सार
Kanpur News: बारादेवी मंदिर और मेला परिसर में नवरात्र से पहले सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी और वार्ड-38 के पार्षद हरिस्वरूप तिवारी उर्फ निक्कू के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद पुराने सफाई सुपरवाइजर को हटाने और नए सुपरवाइजर की नियुक्ति को लेकर हुआ है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में नवरात्र से पहले बारादेवी मंदिर और मेला परिसर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी की शुक्रवार को वार्ड-38 के पार्षद हरिस्वरूप तिवारी उर्फ निक्कू से नोकझोंक हुई। दोनों के बीच बहस का एक मिनट 24 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
पार्षद अधिकारी पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। मामले में पार्षद हरिस्वरूप तिवारी ने बताया कि इलाके के पुराने सुपरवाइजर नीरज को हटाकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बबलू को तैनात कर दिया है। इसे मंदिर और मेला परिसर की व्यवस्थाओं का अनुभव नहीं है। ऐसे में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
Trending Videos
पार्षद के कहने पर आठ सुपरवाइजर बदले गए हैं
इसी को देखते हुए उन्होंने पुराने सुपरवाइजर को दोबारा जिम्मेदारी देने की मांग की थी। वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पार्षद की शिकायत पर ही पुराने सुपरवाइजर को हटाया था। अब तक पार्षद के कहने पर आठ सुपरवाइजर बदले गए हैं। अब पार्षद उसी की पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने व्यवस्था बिगड़ने की बात कही, तो वह कहासुनी पर उतर आए।