{"_id":"6a3f4dab09c9ac5ead0e1210","slug":"kanpur-corruption-in-water-tank-repair-valve-chamber-being-constructed-using-substandard-materials-2026-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: टंकी की मरम्मत में भ्रष्टाचार, घटिया सामग्री से बन रहा था वाल्व चेंबर, ईओ ने रुकवाया काम, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: टंकी की मरम्मत में भ्रष्टाचार, घटिया सामग्री से बन रहा था वाल्व चेंबर, ईओ ने रुकवाया काम, कही ये बात
Sat, 27 Jun 2026 09:42 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:42 AM IST
सार
Kanpur News: शुक्लागंज की पानी की टंकी मरम्मत कार्य में घटिया ईंट और सीमेंट की भारी अनियमितता पाई गई है। ईओ ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया और पूरे काम की जांच की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पानी की टंकी की मरम्मत में घटिया सामग्री का इस्तेमाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के शुक्लागंज में गंगाघाट नगर पालिका परिसर स्थित पानी की टंकी की मरम्मत का काम अमृत पेयजल योजना के अंतर्गत जल निगम की कार्यदायी एजेंसी करा रही है। शुक्रवार को पालिका ईओ डॉ. राजेश कुमार जेई घनश्याम मौर्य के साथ मौके पर पहुंचे। मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होता देखकर मजदूरों और मिस्त्री को फटकार लगाते हुए काम रुकवा दिया। साथ ही, इसकी जानकारी जल निगम के उच्चाधिकारियों को देने की बात कही है।
विज्ञापन
अमृत पेयजल योजना के अंतर्गत पालिका परिसर स्थित पानी की टंकी की मरम्मत का कार्य करीब एक साल से जल निगम की ओर से कराया जा रहा। अब तक किए गए कार्याें में रंग रोगन, पिलर मरम्मत, टंकी के बाहरी हिस्से की मरम्मत के अलावा सीढि़यों की मरम्मत का कार्य कराया जा चुका है। सीढि़यों में रेलिंग लगाने, टंकी के अंदरूनी हिस्से में प्लास्टर, भूमिगत पाइप लाइन डालने, वाल्व चेंबर बनाने का कार्य अभी भी बाकी है। यह कार्य अभी जारी है।
विज्ञापन
ईओ और जेई ने काम बंद कराया
शुक्रवार को वाल्व चेंबर बनाने कार्य किया जा रहा था, जिसमें पीली ईंट के इस्तेमाल के अलावा सीमेंट कम और मौरंग की मात्रा अधिक करते हुए पीली ईंटों को जोड़ा जा रहा था। मौके पर पहुंचे पालिका ईओ डॉ. राजेश कुमार और जेई घनश्याम मौर्य ने कार्य कर रहे लोगों को फटकार लगाते हुए काम बंद कराया। ईओ ने बताया कि जरूरत पड़ी तो अब तक कराए गए कार्याें की जांच भी कराई जा सकती है। इसकी जानकारी जल निगम के अधिकारियों को देने की बात कही है।