फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, Not a single corona infected was found after 159 days

Corona In Kanpur: टूटी संक्रमण की चेन, 159 दिन बाद एक भी कोरोना संक्रमित नहीं, अब इतने बचे एक्टिव केस

Sun, 25 Jul 2021 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Jul 2021 11:39 PM IST
सार

सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार कोरोना संक्रमण शून्य रहा। साथ ही एक रोगी होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, Not a single corona infected was found after 159 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण की चेन 159 दिनों के बाद टूटी है। रविवार को जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सात हजार 233 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए थे। इनमें से एक भी सैंपल कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन


संक्रमण की चेन भले ही टूटी हो, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अभी लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। लोग मास्क लगाकर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोरोना की दूसरी लहर न्यूनतम पर आ गई है। संक्रमण का फैलाव अब आखिरी बिंदु पर है।
विज्ञापन


सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार कोरोना संक्रमण शून्य रहा। साथ ही एक रोगी होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ। कानपुर में महज 15 एक्टिव केस रह गए हैं। कोविड अस्पतालों के बेड खाली हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को 6309 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 145 विशेष सर्विलांस अभियान और 6164 सैंपल रुटीन के हैं। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह का कहना है कि लोग एहतियात बरतें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाकर ही जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करें।


कोरोना अब तक
नगर में अब तक कुल 82841 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 80922 अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हुए हैं। 1904 रोगियों की मौत हुई है। होम आइसोलेशन में सबसे ज्यादा 69554 रोगी ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed