{"_id":"6093b4314906530ab209cde8","slug":"kanpur-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-death-of-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलो.. मरीज की हालत बहुत खराब है, प्लीज कहीं भर्ती करवा दें, अखिलेश हेल्पलाइन ने पलट कर की कॉल तो मिला ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलो.. मरीज की हालत बहुत खराब है, प्लीज कहीं भर्ती करवा दें, अखिलेश हेल्पलाइन ने पलट कर की कॉल तो मिला ये जवाब
Fri, 07 May 2021 09:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 07 May 2021 09:08 AM IST
सार
अस्पतालों का आंकड़ा खंगालने के बाद सर्वोदयनगर स्थित रोहतगी अस्पताल में एक बेड खाली मिला। इस पर उनके नंबर पर हेल्पलाइन से फोन किया गया तो एक पुरुष ने फोन उठाया और बताया कि रोगी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सपा की अखिलेश हेल्पलाइन पर एक महिला ने अनुरोध किया कि उनके मरीज की हालत बहुत खराब है, प्लीज उन्हें कहीं भर्ती करवा दीजिए। इतना कहने के बाद फोन कट गया। अस्पतालों का आंकड़ा खंगालने के बाद सर्वोदयनगर स्थित रोहतगी अस्पताल में एक बेड खाली मिला।
इस पर उनके नंबर पर हेल्पलाइन से फोन किया गया तो एक पुरुष ने फोन उठाया और बताया कि रोगी की मौत हो चुकी है। सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने बताया कि हेल्पलाइन पर किसी सरोज नाम की महिला ने फोन किया था।
यह पहला मामला नहीं है, तीन दिन में पांच-छह ऐसे रोगियों के कॉल आए हैं। रोगियों ने भर्ती होने की जरूरत बताई तो किसी तरह अस्पतालों में बेड की व्यवस्था की कोशिश की गई। इस बीच रोगी की मौत हो गई। इसके अलावा लोग ऑक्सीजन सिलिंडर की भी मांग कर रहे हैं।