फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Coronavirus Cases: 21 deaths from corona, 1340 new infected

Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से 21 मौत, 1340 नए संक्रमित, तेजी से फैल रहा संक्रमण

Sat, 01 May 2021 10:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Coronavirus Cases: 21 deaths from corona, 1340 new infected
कोरोना से मौत - फोटो : PTI
कानपुर में कोरोना से शनिवार को 21 और रोगियों की मौत हो गई है। इनमें 24 घंटे के अंदर 14 रोगियों की मौत हुई। इसके पहले सात की जान गई। आंकड़ा पोर्टल पर देर से अपलोड किया गया। यह अस्पतालों में मरने वाले रोगियों का आंकड़ा है।
विज्ञापन


मौतों की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। शनिवार को 1340 नए संक्रमित मिले हैं। अस्पतालों और होम आइसोलेशन में संक्रमित से करीब डेढ़ गुना ज्यादा 2293 रोगियों ने कोरोना को हराया है। अब तक 1187 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित छह रोगियों की मौत हैलट, नौ रोगियों की मौत रामा मेडिकल कॉलेज, जेएल रोहतगी हॉस्पिटल में दो, कांशीराम में एक, कुलवंती में एक, एसपीएम में एक और फैमिली हॉस्पिटल में एक की मौत हुई है। जिन रोगियों की मौत हुई है, उनमें ज्यादातर में कोरोना के गंभीर लक्षण रहे हैं। कुछ रोगी कोमॉर्बिड भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी रोगियों के फेफड़ों में निमोनिया हुआ था। इससे सांस तंत्र में दिक्कत आ गई। कोरोना के एक्टिव केस की संख्या नगर में 17 हजार 764 हो गई है। अब तक कुल संक्रमित 71 हजार 755 हैं। इनमें 52 हजार 804 रोगी ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 8031 लोगों के सैंपल लिए हैं। विशेष सर्विलांस अभियान के तहत 1092 और रूटीन में 6939 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed