{"_id":"63e36c4a21905a819a003f76","slug":"kanpur-controversy-over-three-bighas-of-land-2023-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: थाने पहुंची महिला, बोली- सर मैं हूं असली प्रीति... नकली ने कराया मुझपर मुकदमा, घटना सुन पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: थाने पहुंची महिला, बोली- सर मैं हूं असली प्रीति... नकली ने कराया मुझपर मुकदमा, घटना सुन पुलिस भी हैरान
Wed, 08 Feb 2023 03:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Feb 2023 03:07 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में तीन बीघा जमीन को लेकर एक ऐसा विवाद सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। एक महिला थाने पहुंची और पुलिस से बोली- सर मैं असली प्रीति हूं। पहचान के लिए डीएनए जांच करा लीजिए।
विज्ञापन
प्रीति पाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के मकसूदाबाद में तीन बीघा जमीन का ऐसा विवाद पुलिस के सामने पहुंचा जहां असली और नकली प्रीति की पहचान के लिए डीएनए जांच की मदद ली जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच डीसीपी पश्चिम को सौंपी है। पुलिस कमिश्नर से शिकायत करते हुए बिठूर निवासी प्रीति पाल ने बताया कि बचपन में ही उनकी मां का देहांत हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद से वह अपने मामा के यहां रहती थीं। इस बीच वर्ष 1999 में उनके पिता रामनरेश पाल भी संदिग्ध हालात में लापता हो गए। आरोप है कि पिता के लापता होते ही उनके चाचा नरेंद्र कुमार और हरिनरेशन पाल ने अपने बेटों के साथ मिलकर उनके हिस्से की तीन बीघा पैतृक संपत्ति हड़प ली। 2021 में चाचा ने लापता पिता की जगह एक फर्जी शख्स को दिखाकर प्रॉपर्टी की गिफ्ट डीड तैयार कर खुद ले ली। मामला पता चलने पर 20 जनवरी 2022 को कोर्ट ने फर्जी डीड निरस्त कर दी थी।
विज्ञापन
इसमें एक आरोपी राजेश पाल को जेल भी भेजा गया था। आरोप है कि कार्रवाई से गुस्साए चाचाओं ने दिसंबर 22 में गोविंदनगर निवासी बेला देवी को फर्जी प्रीति बताकर उनके खिलाफ ही बिठूर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसमें कहा था कि वह असली प्रीति नहीं है। प्रीति के आरोपों को सुनने के बाद पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने मामले की जांच डीसीपी पश्चिम विजय ढुल को सौंपी है। खुद को प्रीति बताने वाली दोनों महिलाओं और उनके चाचाओं के डीएनए जांच के आदेश दिए।
प्रॉपर्टी की असल वारिस का पता करने के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- विजय ढुल, डीसीपी पश्चिम