Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Congress gears up for assembly elections appoints in charges for all seats

कानपुर: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, सभी सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति, रोज देनी होगी रिपोर्ट

Tue, 17 Nov 2026 11:33 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 17 Nov 2026 11:33 AM IST
सार

Kanpur News: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए कानपुर महानगर कांग्रेस ने तिलक हॉल में संगठनात्मक बैठक की और शहर की सभी पांचों विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
Kanpur Congress gears up for assembly elections appoints in charges for all seats
बैठक में बोलते महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने तिलक हाल में संगठनात्मक बैठक की। शहर के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की। इन्हें बूथ स्तर तक संगठन सक्रिय करने, मतदाता सूची की निगरानी और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, संविधान रक्षा मार्च और बूथ मजबूती की रणनीति बनी।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने प्रभारियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। मतदाता सूची में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। प्रभारियों को आवंटित वार्डों के अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर प्रतिदिन प्रत्येक बूथ की निगरानी करने को कहा गया।

विज्ञापन
Trending Videos

वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाने के निर्देश
संगठनात्मक जवाबदेही तय करते हुए प्रत्येक वार्ड अध्यक्ष को प्रतिदिन शाम अपने प्रभारी और जिलाध्यक्ष को रिपोर्ट देने को कहा गया। जिला कांग्रेस कमेटी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेगी। वहां से राज्य की समेकित रिपोर्ट एआईसीसी के राष्ट्रीय वॉर रूम को भेजी जाएगी। बैठक में शहर के पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के घरों व वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाने के निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन

यह कमेटी बनाई गई

  • महानगर संगठन प्रभारी: वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दत्त मिश्रा और पदम मोहन मिश्रा।


विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी

  • किदवईनगर: हरीश बाजपेई, नरेश पाठक, डॉ. संतोष त्रिपाठी, संजीव मिश्रा, राम गोपाल उत्तम, रामस्वरूप तिवारी, कमलाकांत तिवारी, राजकिशोर वर्मा, रवि तिवारी, अजय सिंह, राजेश खन्ना।
  • गोविंदनगर: शीलू श्रीवास्तव, जीतेंद्र गिरी, दीपक धवन, बृजेश गुप्ता, दिनेश चौधरी, भूपेंद्र भदौरिया, रमाकांत शर्मा, दिनेश सोनकर।
  • छावनी: विनय पांडेय, आसिफ इकबाल, मो. उमाम अंसारी, इस्लाम सिद्दीकी, मुकेश कन्नौजिया, विनय जायसवाल, आरिफ पहलवान, संदीप निषाद।
  • आर्यनगर: अमिताभ मिश्रा, जावेद उस्मानी, नईम उमर, मोहम्मद शाकिर, प्रमोद गुप्ता, हाजी कौसर, दुर्गा मिश्रा, हासिर मन्नान।
  • सीसामऊ: राकेश साहू, रामशंकर राय, सुरेंद्र भदौरिया, वसुंधरा वर्मा, अमृत गंगा, राजलक्ष्मी सिंह, जितेंद्र ब्रह्म।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed