फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Confirmation of illegal mining in Sunauda, mining firm fined 2.39 million

कानपुर: सुनौड़ा में अवैध खनन की पुष्टि, खनन करने वाली फर्म पर दो करोड़ 39 लाख जुर्माना

Fri, 05 Feb 2021 01:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Feb 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Confirmation of illegal mining in Sunauda, mining firm fined 2.39 million
उन्नाव में गांगा में होता अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिल्हौर के सुनौड़ा में अवैध खनन की जांच में पुष्टि हो गई है। खनन करने वाली फर्म पर दो करोड़ 39 लाख 6360 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। फर्म को नोटिस प्राप्त करने की तिथि से 15 दिन के अंदर यह धनराशि जमा करनी है। इस दौरान फर्म का खनन कार्य प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


एडीएम वित्त राजस्व ने इस संबंध में महाबलीपुरम के रहने वाले मेसर्स वैष्णवी इंटरप्राइजेज के नागेंद्र सिंह के नाम नोटिस जारी की है। इस फर्म को सुनौड़ा में खनन के लिए पांच साल का पट्टा दिया गया था। 11 जनवरी को निदेशक ने यहां का निरीक्षण किया तो पता चला कि खनन पट्टे की बाउंड्री का सही चिह्नांकन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इससे खनन की सही स्थिति का पता नहीं चल रहा था। जांच के लिए टीम गठित की गई, टीम ने जियो कोऑर्डिनेट्स के अनुसार जांच कर सीमा रेखा को चिह्नांकित किया। एसडीएम बिल्हौर ने भी यहां निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी आख्या में रकबा 5.4219 हेक्टयेर क्षेत्रफल में होना पाया गया था। निदेशक के निर्देश पर गठित जांच टीम ने भी इसकी पुष्टि की। जांच में पाया गया कि 54219 घन मीटर साधारण बालू का अवैध खनन करके परिवहन किया गया। उसी आधार पर जुर्माना राशि जोड़कर नोटिस दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed