फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Confirmation of black fungus in five, sinus surgery, fungal infection in five out of 10 samples

कानपुर: ब्लैक फंगस की पांच में पुष्टि, साइनस की सर्जरी, 10 सैंपल में से पांच में निकला फंगल संक्रमण

Fri, 11 Jun 2021 06:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 11 Jun 2021 06:34 AM IST
सार

पैथोलॉजी विभाग ने 10 सैंपल की जांच की, जिनमें पांच सैंपल पॉजिटिव निकले हैं। इन रोगियों का हैलट में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Kanpur: Confirmation of black fungus in five, sinus surgery, fungal infection in five out of 10 samples
हैलट में संक्रमण विभाग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर हैलट में भर्ती पांच और रोगियों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो गई है। पैथोलॉजी विभाग ने 10 सैंपल की जांच की, जिनमें पांच सैंपल पॉजिटिव निकले हैं। इन रोगियों का हैलट में इलाज चल रहा है। गुरुवार को ब्लैक फंगस के रोगियों के साइनस की सर्जरी की गई।
विज्ञापन


एनेस्थेटिस्ट के मशविरे पर एक रोगी की आंख की सर्जरी टाल दी गई। एक रोगी की सर्जरी शुक्रवार को प्रस्तावित है। हैलट में इस वक्त ब्लैक फंगस के 38 रोगी भर्ती हैं। इलाज से फायदा होने के बाद कुछ रोगियों को डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


एक रोगी के ब्लैक फंगस का इलाज शुरू हुआ, तभी उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। इससे उसे न्यूरो साइंसेज में शिफ्ट कर दिया गया। रोगी अब निगेटिव हुआ तो ब्लैक फंगस का संक्रमण उसमें बहुत बढ़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी आंख की सर्जरी प्रस्तावित है। डॉक्टरों का कहना है कि आंख से मस्तिष्क में संक्रमण फैल सकता है। गुरुवार को ब्लैक फंगस के डेढ़ सौ इंजेक्शन और आ गए हैं। हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति सक्सेना ने बताया कि दवा की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed