फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Come and meet me or I will bring your family to the streets with black magic

Kanpur: आकर मिलो नहीं तो तंत्र-मंत्र से परिवार को सड़क पर ला दूंगा, युवती ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 21 Apr 2025 10:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Apr 2025 10:21 AM IST
सार

Kanpur News: युवती को धमकाने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी युवक और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Kanpur: Come and meet me or I will bring your family to the streets with black magic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती पर कॉलेज में साथ पढ़ने वाले युवक ने बात करने और मिलने का दबाव बनाया। मना करने पर तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर पूरे परिवार को बर्बाद कर सड़क पर लाने की धमकी दी। युवती ने आरोपी और उसके दोस्तों के खिलाफ गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोविंदनगर क्षेत्र के एक कॉलेज से स्नातक कर रही युवती ने पुलिस को बताया कि पढ़ाई के दौरान गोविंदनगर निवासी साहिल गोस्वामी ने बातों में फंसाकर उससे दोस्ती की। बीच-बीच में वह आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। विरोध किया तो उसने धमकाया।

विज्ञापन


बाद में उन्हें पता चला कि साहिल के एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग है। इसपर युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अक्सर पीछा कर बात करने और मिलने का दबाब बनाने लगा। बात न मानने पर कुछ पर्सनल फोटो वायरल करने के लिए धमकाने लगा। शुक्रवार रात आरोपी साहिल दोस्त प्रांजुल गुप्ता, अमन के साथ घर आया और धमकाया। कहा कि वह तंत्र विद्या जानता है।
विज्ञापन


बात न मानी तो तांत्रिक विधाओं से पूरे परिवार को बर्बाद कर सड़क पर ला देगा और किसी लायक नहीं छोड़ेगा। शनिवार सुबह जब वह परिचितों के साथ साहिल को समझाने उसके घर पहुंची तो आरोपी की मां ने गालीगलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर पीटा। पीड़िता ने कुछ व्हॉट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट सौंपकर पुलिस से शिकायत की। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed