फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cold wave continues to wreak havoc, five patients died

कानपुर: जिले में शीत लहर का कहर जारी, सबसे ज्यादा आफत हृदय व सांस रोगियों की, पांच मरीजों की मौत

Sun, 30 Jan 2022 12:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 30 Jan 2022 12:48 PM IST
सार

फ्लू का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। फ्लू रोगियों की एक्सरे जांच में निमोनिया आ रहा है। इसके साथ ही ठंड लगने के कारण विंटर डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। हैलट, उर्सला और निजी अस्पतालों में रोगियों को भर्ती किया गया है। कई सांस रोगी आक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Cold wave continues to wreak havoc, five patients died
ठंड का कहर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले में शीत लहर का कहर जारी है। ठंड की वजह से पुराने रोगियों की तबीयत बिगड़ रही है। सबसे ज्यादा आफत हृदय, दमा, अस्थमा, सांस रोग और नसों के रोगियों पर है। जरा सी लापरवाही में दमा और अस्थमा रोगियों को अटैक पड़ जा रहा है। तीन हृदय रोगियों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक रोगी की निमोनिया और एक रोगी की दमा से मौत हुई है।

विज्ञापन


फ्लू का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। फ्लू रोगियों की एक्सरे जांच में निमोनिया आ रहा है। इसके साथ ही ठंड लगने के कारण विंटर डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। हैलट, उर्सला और निजी अस्पतालों में रोगियों को भर्ती किया गया है। कई सांस रोगी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

विज्ञापन

तीनों हृदय रोगियों की मौत शुक्रवार रात में हुई

शुक्रवार देर रात कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में तीन हृदय रोगियों की मौत हो गई। इन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके अलावा इमरजेंसी में सौ से अधिक लोगों ने जांच कराई। इनमें गंभीर हालत में आए रोगियों को भर्ती कर लिया गया। इसके अलावा काकादेव निवासी दमा रोगी अशोक (55) की शनिवार तड़के मौत हो गई। उन्हें सांस में अचानक तकलीफ बढ़ गई थी।

इसके अलावा जाजमऊ के रोगी असलम (54) की निमोनिया से मौत हुई है। परिजन उसे पहले उर्सला और फिर हैलट लेकर आए, लेकिन रोगी ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। कार्डियोलॉजी निदेशक डॉ. विनय कृष्णा ने बताया कि सांस की दिक्कत होने पर रोगी आ रहे हैं। हार्ट की जांच के बाद रोगियों को हैलट रेफर कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed