फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Coaches filled with candidates on platform with reserved tickets

Kanpur: आरक्षित टिकट वाले प्लेटफार्म पर परीक्षार्थियों से भरे कोच, गोविंदपुरी स्टेशन पर भी रही भीड़

Sat, 06 Sep 2025 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Sep 2025 11:59 PM IST
सार

विशेष के साथ नियमित ट्रेनों के एसी कोच तक परीक्षार्थियों ने कब्जा किया। गोविंदपुरी स्टेशन पर भी भीड़ रही।

विज्ञापन
Kanpur: Coaches filled with candidates on platform with reserved tickets
स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के पहले दिन शनिवार को सेंट्रल स्टेशन के साथ विशेष और नियमित ट्रेनों में परीक्षार्थियों का कब्जा रहा। परीक्षा देने के बाद स्टेशन पहुंचे परीक्षार्थियों को ट्रेन के जिस कोच में जगह मिली उसी में चढ़ गए। इससे आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कई यात्री प्लेटफार्म पर ही रह गए। परीक्षार्थियों को संभालने में जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे अधिकारियों के पसीने छूट गए। यहीं स्थिति गोविंदपुरी स्टेशन की भी रही।
विज्ञापन


दो दिन होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए शनिवार को करीब 50 हजार परीक्षार्थी और उनके परिजन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचे। दोपहर में 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद अधिकतर छात्र सेंट्रल स्टेशन की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद दूसरी शिफ्ट की परीक्षा होने के बाद भी छात्र रेलवे स्टेशन पहुंचे। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी प्रयागराज, उन्नाव, झांसी, इटावा, जालौन, गाजियाबाद, आगरा, ग्वालियर, लखनऊ से आए। हालत यह रहे कि पूरे दिन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4, 5, 6, 7 व 9 पूरी तरह से भरे रहे। साबरमती, आगरा इंटरसिटी, कालिंदी, पुष्पक, गोमती एक्सप्रेस सहित करीब 12 ट्रेनों के एसी कोच तक में परीक्षार्थियों का कब्जा रहा। स्थिति यह थी कि तत्काल कोटे से कन्फर्म आरक्षित टिकट लेने वाले काफी यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने तक की जगह नहीं मिली। तीन ट्रेनों में इस दौरान चेनपुलिंग भी की गई। भीड़ के आने-जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन



 

Kanpur: Coaches filled with candidates on platform with reserved tickets
स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सात ट्रेनें दूसरे शहरों से आईं सेंट्रल
गाजियाबाद, आगरा, ग्वालियर, लखनऊ सहित पांच शहरों से परीक्षार्थियों को लेकर सात ट्रेनें कानपुर सेंट्रल आईं। रेल प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों को प्लेटफार्म पर बीस-बीस मिनट के अंतराल पर लिया।

तीन घंटे में चलाईं तीन स्पेशल ट्रेनें
शनिवार दोपहर करीब एक बजे सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों का रेला पहुंचा। हालत यह थी कि सिटी साइड गलियारे से लेकर प्लेटफार्मों तक परीक्षार्थियों की भीड़ ही नजर आ रही थी। व्यवस्था संभालने आरपीएफ व जीआरपी के जवानों के हाथ-पांव फूलने लगे। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने रेलवे अफसरों से चर्चा की। इसके बाद डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह के निर्देश पर परीक्षार्थियों के लिए वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने लखनऊ के लिए दो और प्रयागराज के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई। इससे स्टेशन पर भीड़ कम हुई।

 
विज्ञापन

Kanpur: Coaches filled with candidates on platform with reserved tickets
जानकारी करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
प्लेटफार्म, सैलून साइड व फुटओवरब्रिज का रास्ता खाली करा परीक्षार्थियों को लिटाया
रेलवे अफसरों, आरपीएफ और जीआरपी टीम ने रात करीब आठ बजे प्लेटफार्म नंबर एक, सैलून साइड और फुटओवरब्रिज का रास्ता खाली कराया। यहां दूसरे दिन की परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को लिटाया गया। चार टीमों को उनके सामान और सुरक्षा के लिए मुस्तैद किया गया। आरपीएफ की सहेली टीम भी गश्त करती रही। वेंडरों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed