फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Coach spring broke at Central, Barauni Express stood idle for two and a half hours

Kanpur: सेंट्रल पर कोच की स्प्रिंग टूटी, ढाई घंटे खड़ी रही बरौनी एक्सप्रेस, मरम्मत में जुटी रही मैकेनिकल टीम

Thu, 24 Jul 2025 10:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Jul 2025 10:00 PM IST
सार

Kanpur News: सेंट्रल पर कोच की स्प्रिंग टूट गई। प्लेटफार्म नंबर-2 पर मैकेनिकल टीम मरम्मत करने में जुटी रही। यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना की गई।

विज्ञापन
Kanpur: Coach spring broke at Central, Barauni Express stood idle for two and a half hours
सेंट्रल पर कोच की स्प्रिंग टूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार को बरौनी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच की स्प्रिंग टूट गई। ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी तो एस-2 कोच से चरचराहट की आवाजें आने लगीं। इस पर ट्रेन रोककर मैकेनिकल टीम बुलाई गई। करीब ढाई घंटे तक इसे ठीक नहीं किया जा सका। इस पर खराब कोच के यात्रियों को दूसरे में शिफ्ट कर ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन


दोपहर करीब 2:20 बजे ट्रेन नंबर- 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंची। यहां 10 मिनट ठहराव के बाद जैसे ही चली, इसके एस-2 कोच के पहिये के पास से आवाज आने लगी। इस पर ट्रेन रोक दी गई। जांच करने पर कोच की स्प्रिंग टूटी मिली। जानकारी मिलने पर टीएक्सआर टीम माैके पर पहुंची और इसे ठीक करने की कोशिश करती रही। स्प्रिंग ठीक न होने पर यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

Kanpur: Coach spring broke at Central, Barauni Express stood idle for two and a half hours
सेंट्रल पर कोच की स्प्रिंग टूटी - फोटो : अमर उजाला
इस दाैरान ट्रेन करीब ढाई घंटे स्टेशन पर खड़ी रही और शाम 4.50 बजे ग्वालियर के लिए रवाना हो सकी। मामले में जांच कमेटी गठित की गई है। सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ प्रभारी एमएस पाटीदार, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह व रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्पीड में होती तो डिरेल हो सकती थी ट्रेन
रेलवे इंजीनियरों ने बताया कि ट्रेन फुल स्पीड में होती तो डिरेल हो सकती थी। मैकेनिकल टीम की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं गर्मी और उमस में अन्य कोचों में बैठे यात्री परेशान रहे। कोई स्टाल पर पहुंचकर पानी की बोतल खरीद रहा था तो कोई चायपान के स्टाल पर बच्चों के साथ सामान ले रहा था। इस दाैरान प्लेटफार्म नंबर दो पर आने वाली ट्रेनों को दूसरे पर प्लेटफार्म पर शिफ्ट किया गया।

कोच की सेकेंडरी स्प्रिंग टूटी थी। कोच हटाकर ट्रेन रवाना की गई। यह ट्रेन झांसी मंडल की है इसलिए कोच वहां भेजा जाएगा और वहीं इसकी जांच होगी। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ उत्तर-मध्य रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed