फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Class 9 student fed her father for last time before hanging herself family unable to state the reason

कानपुर सुसाइड: आखिरी बार पिता को खिलाया खाना, फिर नौवीं की छात्रा ने लगाया फंदा, परिजन नहीं बता सके हैं कारण

Mon, 14 Sep 2026 01:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Mon, 14 Sep 2026 01:34 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर में नौवीं कक्षा की छात्रा ने घर के जीने की सरिया से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खौफनाक कदम उठाने से कुछ घंटे पहले छात्रा ने पिता को अपने हाथों से दुलार के साथ खाना खिलाया था। खुदकुशी के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Class 9 student fed her father for last time before hanging herself family unable to state the reason
महाराजपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर के पनौर पुरवा तिलसहरी गांव में रविवार को नौवीं की छात्रा अंजलि (13) ने घर के जीने में निकली सरिया से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। इससे कुछ घंटे पहले अंजलि ने पिता संजय को अपने हाथों से खाना खिलाया। पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद उसने फंदा लगा लिया। घटना के वक्ता मृतका की मां गाय को चारा डालने गई थीं।

विज्ञापन

परिजन खुदकुशी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पनौरपुरवा तिलसहरी निवासी संजय पाल हलवाई हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे वह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अंजलि ने उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाने की बात कही। बेटी ने अपने हाथ से खाना खिलाया] जिसके बाद वह ड्यूटी के लिए निकल गए।

विज्ञापन

खुदकुशी का कारण नहीं बता सके हैं परिजन
करीब 11 बजे मां अनीता गाय को चारा डालने बाहर गईं। छोटा भाई पीयूष भी खेलने चला गया। तभी अंजलि ने फंदा लगा लिया। पड़ोस के बच्चे उसे खेलने के लिए बुलाने पहुंचे, तो शव फंदे से लटका देख चीख पड़े। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed