फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Clash Over Drinking Dispute Leaves 5 Injured in Bidhnu

कानपुर: नशे की लत में भाइयों ने पार की हदें, खूनी संघर्ष में परिवार के 5 सदस्य गंभीर घायल

Fri, 17 Apr 2026 07:11 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 17 Apr 2026 07:11 PM IST
सार

Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र के मगरासा गांव में गुरुवार देर रात नशेबाजी के चलते चचेरे भाइयों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गालीगलौज के विरोध पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
Kanpur Clash Over Drinking Dispute Leaves 5 Injured in Bidhnu
घटना में घायल बुजुर्ग और महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

मगरासा गांव निवासी बालकिशन रिंग रोड प्लांट के पास चाय और पान मसाला की दुकान चलाते हैं। पास में ही उनके चचेरे भाई गोविंद ने भी इसी तरह की दुकान खोल ली थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव बना हुआ था। गुरुवार रात बालकिशन अपनी पत्नी विमला के साथ दुकान पर बैठे थे, तभी आरोप है कि गोविंद, नरेंद्र, सर्वेंद्र, सुरेश, संतोष, हरी और संजय शराब के नशे में पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विमला द्वारा विरोध जताने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने एकजुट होकर बालकिशन और उनकी पत्नी पर डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बालकिशन के पिता रामप्रसाद, बेटा आकाश और भतीजा आशीष बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन

सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामप्रसाद, बालकिशन, विमला और आशीष को उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बलवा और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed