{"_id":"69db339a8103c7d6a800c2f4","slug":"kanpur-clash-between-two-factions-sticks-and-batons-wielded-over-petty-dispute-half-a-dozen-people-bleeding-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग लहूलुहान
Sun, 12 Apr 2026 11:24 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:24 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर के बलहापारा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाने में बैठीं घायल महिलाएं
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के बलहापारा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घटना के दौरान चीख-पुकार मचने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में घायल हुए लोगों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। सभी के शरीर पर चोटें आई हैं और वे लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे।
विज्ञापन
तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद
पीड़ितों के थाने पहुंचने पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका इलाज कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।