{"_id":"6ab64e631f6c3a24ec0015f7","slug":"kanpur-clash-between-si-and-villager-involving-heated-verbal-abuse-and-physical-altercation-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दरोगा और ग्रामीण के बीच भिड़ंत, जमकर गाली-गलौज व मारपीट, एसीपी के निर्देश पर टीम गठित, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दरोगा और ग्रामीण के बीच भिड़ंत, जमकर गाली-गलौज व मारपीट, एसीपी के निर्देश पर टीम गठित, जांच शुरू
Fri, 25 Sep 2026 04:05 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 25 Sep 2026 04:05 PM IST
सार
Kanpur News: बिल्हौर क्षेत्र के ककवन थाने में तैनात एक दरोगा और स्थानीय ग्रामीण के बीच गाली-गलौज व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार को सामने आए इस वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए भिड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में बिल्हौर के ककवन थाने में तैनात एक दरोगा की दबंगई और ग्रामीण से तीखी भिड़ंत का मामला सामने आया है। दरोगा और स्थानीय ग्रामीण के बीच हुई तीखी नोकझोंक, गाली-गलौज और मारपीट का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
इस वीडियो में ककवन थाने के दरोगा और ग्रामीण के बीच जमकर तीखी बहस होती दिख रही है। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपा खो बैठे और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने इस पूरे ड्रामे का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
एसीपी ने संज्ञान लेकर बनाई जांच टीम
मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया। सहायक पुलिस आयुक्त, बिल्हौर ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। एसीपी के निर्देशन में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जो मौके पर जाकर चश्मदीदों के बयान दर्ज करेगी और वीडियो की सत्यता की जांच करेगी।