कानपुर: सीके नायडू ट्रॉफी 2026-27, यूपी अंडर-23 टीम का चयन, कमला क्लब व चंद्रा एकेडमी में जोरदार ट्रायल
Kanpur News: कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मैचों के लिए यूपी अंडर-23 टीम का चयन ट्रायल शुरू हो गया है। कमला क्लब और मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट एकेडमी में आयोजित ट्रायल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विस्तार
कानपुर में बीसीसीआई की कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी 2026-27 के मुकाबले 12 अक्तूबर से खेले जाएंगे। ऐसे में यूपी अंडर-23 टीम के लिए रविवार को शहर के कमला क्लब और मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल मुकाबले खेले गए। इसमें गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कमला क्लब मैदान पर खेले गए मुकाबलें में पहली पारी में गेंदबाजों का दबदबा रहा, टीम ए ने टीम बी को लंच से पहले ही आउट कर दिया, जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने टीम ए के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने मैदान के चारों को शॉट मारकर अपने चयन की दावेदारी को मजबूत किया।
इन खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
कानपुर से चार खिलाड़ियों कार्तिकेय मिश्रा, आकाश त्रिवेदी, अंश तिवारी और शाश्वत बंधोह ने मुकाबलों में हिस्सा लिया। वहीं, शनिवार को होने वाले मैचों के लिए कानपुर के अमन चौहान, अभिषेक यादव, युवराज पांडेय और अनमोल पांडेय के नाम शामिल हैं।
खिलाड़ियों को गेंदबाजी और बल्लेबाजी से परखा
कमला क्लब से खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने के लिए प्रवीण कुमार और रिजवान शमशाद को जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि चंद्रा क्रिकेट मैदान पर खिलाड़ियों के कौशल को कपिल पांडेय और मोहम्मद आमिर ने खिलाड़ियों की गेंदबाजी और बल्लेबाजी से परखा।