फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Citys traffic system will change on New Year will be effective on 31 December and 1 January

Kanpur: नए साल पर बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, 31 दिसंबर व एक जनवरी को रहेगी प्रभावी, पढ़ें अपडेट

Mon, 30 Dec 2024 02:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 Dec 2024 02:17 PM IST
सार

Kanpur News: नववर्ष-2025 के मौके पर 31 दिसंबर को दोपहर दो बजे से रात दो बजे तक और एक जनवरी को सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक जगह-जगह पर ट्रैफिक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। 

विज्ञापन
Kanpur Citys traffic system will change on New Year will be effective on 31 December and 1 January
कानपुर पर लगा जाम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर में नए साल का जश्न मानने में शहर के लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार किया है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शहर में यातायात व्यवस्था में बदलवा रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार के मुताबिक नववर्ष-2025 के मौके पर 31 दिसंबर को दोपहर दो बजे से रात दो बजे तक और एक जनवरी को सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक जगह-जगह पर ट्रैफिक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

जेड स्क्वायर / बड़ा चौराहा पर

  • मेघदतू तिराहा से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन मेघदूत तिराहा से सरसैया घाट चौराहा से चेतना चौराहा होते हुए जेड स्क्वॉयर मॉल अथवा बड़ा चौराहा को जाएंगे।
  • कोतवाली चौराहा, नवीन मार्केट व म्योर मिल तिराहा की ओर से जेड स्क्वायर मॉल अथवा बड़ा चौराहा की ओर जाने वाले वाहन सीधे बडा चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन ठग्गू के लड्डू तिराहा से बाएं मुड़कर भार्गव हॉस्पिटल चौराहा से डीजे गेट कचहरी चेतना चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
  • चेतना चौराहा से कोई भी वाहन डीजे कार्यालय गेट, पुलिस ऑफिस की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे सभी वाहन चेतना चौराहा से सरसैया घाट चौराहा से महिला थाना होते हुए अथवा बडा चौराहा से ठग्गू के लड्डू होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • मेघदतू की ओर से सरसैया घाट होते हुए बड़ा चौराहा की ओर आने वाली बसें, ऑटो व ई-रिक्शा डीएम कार्यालय गेट से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन सरसैया घाट चौराहा से डीएम कार्यालय गेट के मध्य वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर सवारियां चढाएं और उतारेंगे।
  • कारसेट चौराहा, सद्भावना चौराहा व कोतवाली चौराहा से आने वाले ई-रिक्शा व ऑटो सोमदत्त प्लाजा से आगे नहीं जा सकेगें। सोमदत्त प्लाजा पर वाहनों को खड़ा कर सवारियां चढा व उतार सकेंगे।
  • मेघदतू तिराहा से बडा चौराहा, चेतना चौराहा से बडा चौराहा व डीजे गेट से ठग्गू के लड्डू तिराहा ,सोमदत्त प्लाजा से बडा चौराहा व कोतवाली चौराहा से बड़ा चौराहा तक नो रिक्शा व ऑटो जोन रहेगा।
  • शिवाला तिराहा से किसी भी तरह के वाहन बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर / सुधांशु आश्रम ब्लूवर्ड

  • सिंहपुर तिराहा से इस्कॉन मंदिर की तरफ कोई भी बड़ा वाहन नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन सिंहपुर तिराहा से कल्याणपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • बनियापुरवा चौराहा से कोई भी बड़ा वाहन इस्कॉन मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन यश कोठारी से सिंहपुर तिराहा से कल्याणपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • मैनावती मार्ग तिराहा से इस्कॉन मंदिर की तरफ कोई भी बड़ा वाहन नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन गुरुदेव चौराहा से कल्याणपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • रामा विश्व विद्यालय से कोई भी भारी वाहन मंधना चौराहा की ओर नहीं आ सकेगा। ऐसे वाहन चौबेपुर से बिठूर (शनिदेव चौराहा) से बाएं मुड़कर परियर गंगापुल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • बिठूर चुंगी चौराहा से कोई भी भारी वाहन यश कोठारी चौराहा की ओर नहीं आ सकेगा। ऐसे वाहन ब्लूवर्ड तिराहा से मंधना चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन

डायवर्जन गंगा बैराज

  • पुलिस चौकी उन्नाव सीमा से कोई भारी वाहन गंगा बैराज की ओर नहीं आ सकेगा।
  • गंगा बैराज के आसपास सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहनों को खड़ा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही स्ट्रीट वेंडर्स, ठेले-ठेलियां वालों को भी बैराज के ऊपर दुकान लगाने नहींं दी जाएगी। ऐसा करने वालों के कार्रवाई की जाएगी।

पार्किंग व्यवस्था गंगा बैराज

  • कंपनी बाग से गंगा बैराज की तरफ आने वाले वाहनों की पार्किंग
  • कर्बला चौराहा कर्बला मस्जिद वाली सड़क पर
  • कर्बला चौराहा जल संस्थान वाली सड़क पर
  • अटल घाट के पहले बाएं खाली स्थान पर
  • कर्बला से चिड़ियाघर साइड सड़क के किनारे

कोठारी चौराहा से गंगा बैराज आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग

  • बोट क्लब से कोठारी चौराहा की तरफ सड़क के किनारे

 
उन्नाव की तरफ से गंगा बैराज आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग

  • गंगाघाट चौकी के दूसरी तरफ सड़क के किनारे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed