{"_id":"5ff611b18ebc3e314820489e","slug":"kanpur-city-news-dehat-news-knp6043976138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर (बिल्हौर)। थाना क्षेत्र के अमिलिहा गांव के निकट जीटी रोड पर बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हैलट अस्पताल भेजा, जहां एक की मौत हो गई।
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के मेडुआ गांव निवासी चंद्रकांत उर्फ बब्बी पुत्र छोटेलाल, रमेश पुत्र शिवरतन निवासी चेकड़ीखेड़ा, घाटमपुर व महेश पुत्र बाबा निवासी अमिलिहा, चौबेपुर क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बताया गया है कि बुधवार दोपहर तीनों युवक बाइक से कानपुर से चौबेपुर आ रहे थे। तभी क्षेत्र के कालरा ब्रिक फील्ड के सामने विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही इनोवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चद्रकांत चला रहा था। दुघर्टना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़ मौके से भाग निकला। पुलिस ने सभी घायलों को हैलट अस्पताल कानपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने चंद्रकांत (45) को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय ने बताया कि मामले की जानकारी परिजनों को दिए जाने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।