{"_id":"c84f45a279a7e7083aa20f33c1465d9c","slug":"kanpur-city-kids-race-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में शहर के बच्चों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में शहर के बच्चों का जलवा
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 18 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक विभाग की 24वीं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताएं नौबस्ता स्थित चित्रा डिग्री कालेज के स्टेडियम में आयोजित की गईं। इसमें कानपुर नगर, देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद से आए करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन ने कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की छात्राओं ने स्वागत गीत और मार्चपास्ट निकालकर उनका स्वागत किया। पहले दिन 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में फर्रुखाबाद के सचिन और बालिका वर्ग में नगर की साधना ने बाजी मारी।
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में फर्रुखाबाद के सचिन और बालिका वर्ग में नगर की श्वेता ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबीकूद बालक वर्ग में नगर के अनुराग और बालिका वर्ग में इटावा की यशोदा अव्वल रहीं। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में फर्रुखाबाद के अभिषेक और बालिका वर्ग में नगर की प्रारंजी प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह, एडी बेसिक नंद कुमार, जिला क्रीड़ा प्रभारी विकास तिवारी, इटावा खंड शिक्षा अधिकारी अजित निगम, बीईओ देवेंद्र पटेल, मो. सरीक, मधुलिका बाजपेई, मिथलेश यादव, नीरज उमराव, नरेंद्र, प्रताप कटियार आदि मौजूद रहे।