{"_id":"683205b3a15bea67470a7a38","slug":"kanpur-chitrakoot-jabalpur-express-ac-fails-uproar-many-postpone-journey-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस का एसी फेल, हंगामा, कई ने यात्रा की स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस का एसी फेल, हंगामा, कई ने यात्रा की स्थगित
Sat, 24 May 2025 11:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 May 2025 11:15 PM IST
सार
Kanpur News: यात्रियों ने एक्स पर ट्वीट कर रेल मंत्री से चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस का एसी फेल होने की शिकायत की। करीब दो घंटे बाद एसी ठीक कर ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
ट्रेन से उतरे यात्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रेनों के एसी भी दगा देने लगे हैं। शनिवार को चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस का एसी फेल हो गया। यात्रियों ने शिकायत करने के साथ ही हंगामा किया। इस पर टेक्निकल टीम ने आकर एसी सही की। इसके चलते करीब दो घंटे देरी से ट्रेन रवाना हो सकी। कई लोग अपनी यात्रा स्थगित कर घर चले गए। इसकी शिकायत उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर ट्वीट कर रेल मंत्री से भी की है।
आनंदपुरी निवासी संजीव जैन नेताजी ने बताया कि उन्हें जबलपुर में आचार्य समय सागर महाराज और मुनि सुधा सागर महाराज के दर्शन करने जाना था। इसके लिए अपने साथी महेंद्र कटारिया, अमोद जैन व बंटी के साथ 15205 चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में टिकट आरक्षित कराई थी। शनिवार शाम सात बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 से ट्रेन जानी थी। उनकी सीट ए-1 कोच में 43, 45, 46 व 47 नंबर थी। वह लोग ट्रेन में चढ़े तो कोच का एसी बंद था। ट्रेन चलने पर लोगों ने चेन पुलिंग कर रोक दी।
उन्होंने कोच अटेंडेंट से शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। करीब आधे घंटे ऐसे ही चलता रहा। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर शिकायत की और ट्रेन से उतर गए। उधर, अन्य यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर हंगामा करने के बाद टीम ने जाकर एसी सही किया। तब जाकर 7:05 बजे जाने वाली 15205 चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस 8:55 बजे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
स्टेशन के डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर टीम भेजकर एसी ठीक करा दिया गया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई।